सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Teachers to demonstrate their strength against TET requirement on April 4, start reaching Delhi; massive r

यूपी: टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन चार अप्रैल को, दिल्ली पहुंचने की हो गई शुरुआत; होगी रैली

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 02 Apr 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

TET in UP: प्राथमिक शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता को लेकर यूपी के शिक्षक आर-पार के मूड में हैं। इसको लेकर चार अप्रैल को दिल्ली में जुटान होगा। 

UP: Teachers to demonstrate their strength against TET requirement on April 4, start reaching Delhi; massive r
टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

 सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता किए जाने के विरोध में 04 अप्रैल को दिल्ली में देश भर के शिक्षक एकत्र हो रहे हैं। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के बैनर तले रामलीला मैदान में देश भर से लाखों शिक्षक एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराएंगे।

Trending Videos


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री संजय सिंह ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी करने की अनिवार्यता अन्यायपूर्ण है। जब यूपी में 27 जुलाई 2011 को टीईटी लागू किया गया है तो उसके पूर्व में नियुक्त शिक्षकों पर इसकी अनिवार्यता लागू करने से शिक्षकों में काफी आक्रोश है। प्रदेश से 01 लाख से अधिक शिक्षक रामलीला मैदान दिल्ली में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्रम में गोरखपुर, कुशीनगर, उन्नाव समेत कई जिलों के शिक्षक आज बृहस्पतिवार को ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं टीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपने निर्णय को पूर्व के प्रभाव से लागू करना, सही नहीं है। इससे देश भर के लाखों शिक्षकों की जीविका पर संकट खड़ा हो गया है। केंद्र सरकार इससे राहत देने के लिए कानून बनाए। इसी मांग को लेकर 04 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों शिक्षक जुट रहे हैं। उन्होंने बताया कि रैली में एक दर्जन प्रदेशों के लाखों शिक्षक एकत्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed