UP: पाकिस्तानी गैंगस्टर्स-आईएसआई से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार, महिला नेता को निशाना बनाने वाला था; ये था प्लान
Uttar Pradesh Anti Terrorism Squad ने आजमगढ़ से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तानी गैंगस्टर और आईएसआई से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में रहने का आरोप है। जांच एजेंसियों के अनुसार वह कथित रूप से आतंकी गतिविधियों, स्लीपर सेल नेटवर्क और एक महिला राजनीतिक नेता को निशाना बनाने की साजिश में शामिल था। मामला जांचाधीन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई के देश भर में सक्रिय स्लीपर सेल की धरपकड़ के तहत यूपी एटीएस ने आजमगढ़ से आतंकी मोहम्मद शेख को रविवार को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उसके पास से एक नाइन एमएम की पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। वह शहजाद भट्टी के इशारे पर एक अन्य राज्य की महिला नेता को निशाना बनाने की फिराक में था।
एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि खुफिया सूचना मिली थी कि भारत में आतंक फैलाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई कई आतंकवादी संगठनों और गैंगस्टर्स के साथ मिलकर बड़ी घटनाएं अंजाम देने की फिराक में है।
शहजाद भट्टी नामक पाकिस्तानी गैंगस्टर के आतंकी नेटवर्क का सहयोग लेकर भारतीय युवकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिये जोड़ने के बाद पैसे का लालच देकर और उनकी धार्मिक भावनाओं को भड़काकर स्लीपर सेल के रूप में आतंकी गतिविधियां अंजाम देने के लिए उकसाता है। शहजाद भट्टी बड़ी संख्या में भारतीय युवकों को कट्टरपंथी बना है ताकि उनसे कोई बड़ी आतंकी घटना अंजाम दिलाकर देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता पर खतरा पैदा किया जा सके।
कई युवाओं को इसके लिए तैयार किया
उसने पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक के कई युवाओं को इसके लिए तैयार किया है, जो कुछ महत्वपूर्ण लोगों और संस्थानों की रेकी कर रहे हैं। वह कुछ राजनेताओं की हत्या करने और राजनीतिक दलों के कार्यालयों को बम से उड़ाने की योजना बना रहे हैं। उनके निशाने पर सुरक्षा बल भी हैं।
खुफिया जानकारी और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिये एटीएस को को आजमगढ़ के निजामाबाद स्थित खुदादादपुर निवासी मोहम्मद शेख के बारे में जानकारी मिली जो शहजाद भट्टी के आतंकी गैंग से पाकिस्तान और दुबई के मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सप के जरिये जुड़ा था।
वह उनके सोशल मीडिया अकाउंट से भी जुड़कर जिहाद की बातें कर रहा था तथा अपने साथियों एवं अन्य लोगों को भी इस आतंकी गैंग में शामिल होने के लिए उकसा रहा था। उसको शहजाद भट्टी के अलावा उसके गैंग के अजमल गुर्जर और रजा पाकिस्तानी द्वारा भी निर्देश दिए जा रहे थे।
महिला नेता को मारने की साजिश
शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क द्वारा मोहम्मद शेख को ट्रायल के तौर पर एक अन्य राज्य की एक राजनीतिक पार्टी की महिला नेता को धमकाने और हत्या करने का काम सौंपा गया था। इसके लिए मोहम्मद शेख ने खुद 9 एमएम की पिस्टल और कारतूसों का इंतजाम भी कर लिया था। एटीएस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जल्द उसे रिमांड पर लेकर उसके बाकी मंसूबों, आईएसआई के हैंडलर्स और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।