{"_id":"6a1d91ae2cbd07ca600af861","slug":"video-video-jal-pacayata-sathasaya-ka-harasata-para-thana-ma-hagama-athhavakatao-na-thaya-thharana-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जिला पंचायत सदस्य की हिरासत पर थाने में हंगामा, अधिवक्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जिला पंचायत सदस्य की हिरासत पर थाने में हंगामा, अधिवक्ताओं ने दिया धरना
मोहनलालगंज थाने में सोमवार को जिला पंचायत सदस्य की हिरासत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। अवैध खनन मामले में हिरासत में लिए गए जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे अधिवक्ताओं ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाने परिसर में धरना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप और वार्ता के बाद मामला शांत हो गया।
पुलिस के अनुसार रंजीतखेड़ा गांव में सरकारी भूमि पर अवैध खनन के मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव और बर्खास्त सिपाही रोशन रजा को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद पूर्व विधायक अंबरीश सिंह पुष्कर समेत कुछ अधिवक्ता थाने पहुंचे।
अधिवक्ताओं ने पुलिस पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया, जबकि इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ कोई अमर्यादित व्यवहार नहीं किया गया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया और स्थिति सामान्य हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।