सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Video: बलरामपुर में मेधावियों का हुआ सम्मान, मेहनत और लगन को मिला मंच

Video: बलरामपुर में मेधावियों का हुआ सम्मान, मेहनत और लगन को मिला मंच

Akash Dwivedi Akash Dwivedi
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:46 PM IST
Video: बलरामपुर में मेधावियों का हुआ सम्मान, मेहनत और लगन को मिला मंच
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान किया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मेधावियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और ऊंचाइयां हासिल करने का संदेश दिया गया। सदर विधायक पलटूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त, अपर जिलाधिकारी ज्योति राय तथा जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने मेधावियों को सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। सभागार में मौजूद विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भी इस क्षण को उत्साह के साथ देखा। हाईस्कूल वर्ग में अंशुमान गुप्ता (भारतीय विद्या इंटर कॉलेज, उतरौला), अनुभव मिश्रा व अरुण कुमार (स्कॉलर्स एकेडमी, उतरौला), सौरभ वर्मा (बी. मॉडर्न इंटर कॉलेज), आयुष कसेधन (आर.बी. इंटर कॉलेज), वंदना वर्मा व प्रतिमा वर्मा (हनुमान प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज), शिवम शुक्ला (बी. मॉडर्न इंटर कॉलेज), आकाश वर्मा (सा.दे. राम सूरत इंटर कॉलेज), राम कुमार (श्रीमती नंका देवी इंटर कॉलेज), संजय कुमार (बी.सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज) तथा खुर्शीद आमिर और शिवम दुबे (हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज) को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट वर्ग में भावना यादव (बी.सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज), अमरजीत (श्रीराम तीर्थ इंटर कॉलेज), मोहम्मद रेहान व तबस्सुम बानो (एम.आर.ए. इंटर कॉलेज), धर्मेंद्र व विजय गुप्ता (ए.जी. हाशमी इंटर कॉलेज), नैन्सी त्रिपाठी व माही वर्मा (स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज), सृष्टि सिंह (डी.बी.आर. इंटर कॉलेज, गुमरी), ज्योति मिश्रा (तुलसीपुर सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज) तथा विवेक (ग्रामीण भारत इंटर कॉलेज) को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले मेधावियों ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: 50 मीटर तक घिसटती रही कार, कंटेनर में फंसकर महिला समेत 3 की दर्दनाक मौत

01 Jun 2026

VIDEO: अधिक मास में उमड़ा आस्था का सैलाब, दाऊजी महाराज के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

01 Jun 2026

Ujjain News: भांग, त्रिपुंड और त्रिशूल से सजा बाबा महाकाल का अलौकिक स्वरूप, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

01 Jun 2026

50 एमबीबीएस सीटों को केंद्र की मंजूरी, इसी साल शुरू होगी पढ़ाई

01 Jun 2026

भागवत कथा से मिलता है मोक्ष का मार्ग : गिरिजा भूषण मिश्र

01 Jun 2026
विज्ञापन

मुरादाबाद में 62 मिमी बारिश, वातावरण में नमी 96 फीसदी तक पहुंची

01 Jun 2026

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे

31 May 2026
विज्ञापन

महाकालेश्वर धाम मंदिर में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

31 May 2026

श्रीराम कथा के विश्राम पर भक्ति में डूबे श्रद्धालु,

31 May 2026

महाकालेश्वर धाम में श्रीराम कथा, आरती के बाद श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद

31 May 2026

Muzaffarnagar: 25 हजार रुपए में बेचते थे फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र ,10 गिरफ्तार

31 May 2026

साढ़ में उत्साह के साथ निकाली गई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य रैली

31 May 2026

कुड़नी दरबार के अमृत सरोवर की सफाई शुरू, पानी भी भरा जाएगा

31 May 2026

Meerut: नौचंदी पटेल मंडप में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे जिपं अध्यक्ष गौरव चौधरी और उनकी पत्नी मोनिका यादव

31 May 2026

Meerut: पटेल मंडप में हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार को सुनने पहुंची भीड़, मंडप के शटर भी करने पड़े बंद

31 May 2026

हाथरस जनपद में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि

31 May 2026

गुरुग्राम: 12 से 14 जून तक एलीट पुरुष एवं महिला ओपन बॉक्सिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन

31 May 2026

मेधावी सम्मान समारोहः अमर उजाला द्वारा सम्मानित होने वाले बच्चों ने शेयर की अपनी उपलब्धि

31 May 2026

मेधावी सम्मान समारोहः सम्मान पाने वाले बच्चे लखनऊ पहुंचे, अमर उजाला को बोला थैंक्यू

31 May 2026

Meerut: जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन में चढ़ रहे यात्री

31 May 2026

Meerut: सनातन धर्म इंटर कॉलेज में हुई समर हॉकी लीग प्रतियोगिता, टीम को जिताने के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

31 May 2026

सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में 5,915 अभ्यर्थी हुए शामिल, 26 केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी

31 May 2026

नोएडा: टाटा यूरेका में बढ़े 48 फीसदी मेंटेनेंस शुल्क पर फूटा लोगों का गुस्सा, वापसी की मांग

31 May 2026

कानपुर: गौ संरक्षण पर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, कागजों में काम ज्यादा, जमीनी स्थिति चिंताजनक

31 May 2026

सिकंदराराऊ से 51वीं निशुल्क गंगा यात्रा के लिए 100 बसों से हजारों श्रद्धालु रवाना

31 May 2026

नोएडा में विधायक पंकज सिंह ने जनसंवाद में सुनीं लोगों की समस्याएं, सामुदायिक केंद्र-बाजार बनाने का आश्वासन

31 May 2026

कानपुर: बरसाने की छोरी’ भजन पर झूमे श्रद्धालु, ट्विंकल शर्मा ने बांधा समां

31 May 2026

फरीदाबाद के तीन खिलाड़ियों ने स्टेट एथलेटिक्स में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता

31 May 2026

कानपुर: न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

31 May 2026

कानपुर: आग पीड़ित व्यापारी को सनातन संगम ने सौंपी 70,300 की सहायता राशि

31 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed