सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News weather in UP is set to take turn and temperature will rise alert has been issued

UP Weather News: अप्रैल में नवंबर जैसा एहसास कराने के बाद अब पलटेगा मौसम, गर्मी दिखाएगी अपना रंग; अलर्ट जारी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Weather Update: अप्रैल में नवंबर जैसा एहसास कराने के बाद अब यूपी में मौसम पलटी मारेगा। गर्मी अपना रंग दिखाएगी। एक सप्ताह में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

UP Weather News weather in UP is set to take turn and temperature will rise alert has been issued
गर्मी बढ़ेगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। एक दिन में ही प्रदेश में 2-4 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अब गर्मी का दौर शुरू होगा। एक सप्ताह के भीतर ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। 

Trending Videos


शनिवार को 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा की वजह से काफी हद तक राहत मिली। लेकिन, सोमवार से हवा की रफ्तार धीमी होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी से आम जनजीवन प्रभावित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी शुरू

तीन-चार दिन पहले तक बारिश-आंधी की वजह से प्रदेश भर में मौसम काफी खुशगवार हो गया था। तापमान में 10 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई थी। अप्रैल के महीने में नवंबर जैसा अहसास कराने के बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। 


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 2-4 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब यह बढ़ोतरी लगातार जारी रहने का अनुमान है। शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की वजह से लोगों ने राहत महसूस की। कुछ जगह धूल भरी आंधी भी चली। 

तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार

उन्होंने बताया कि अब धीरे-धीरे हवा की रफ्तार कम होगी और तापमान में वृद्धि का क्रम शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार, एक सप्ताह के भीतर अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed