{"_id":"6963dae22ad4936162004166","slug":"up-yogi-government-minister-says-cabinet-expansion-won-t-happen-for-now-panchayat-elections-will-be-held-on-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: योगी सरकार के मंत्री बोले फिलहाल नहीं होगा कैबिनेट विस्तार, प्रदेश में तय समय पर ही होंगे पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: योगी सरकार के मंत्री बोले फिलहाल नहीं होगा कैबिनेट विस्तार, प्रदेश में तय समय पर ही होंगे पंचायत चुनाव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 11 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
सार
Panchayat elections in UP: प्रदेश सरकार के पंचायती राज्य मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया है कि यूपी में किसी प्रकार का कैबिनेट विस्तार नहीं किया जाएगा।
ओम प्रकाश राजभर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री एवं सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में समय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे। अभी अधिकारी-कर्मचारी एसआरआई कार्य में व्यस्त हैं, लेकिन फरवरी के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने रविवार को भीमपुरा क्षेत्र के बाहरपुर बाभनौली में पत्रकारों से योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के अटकलों पर विराम लगा दिया।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश में फिलहाल मंत्रिमंडल में कोई विस्तार नहीं होगा।विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सभी दगे कारतूस हैं। एनडीए में ब्रजेश पाठक, केशव मौर्य, अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद, ओमप्रकाश राजभर के पास वोट बंटोरने और विधायक बनाने की ताकत है। इस कारण प्रदेश में 2047 तक एनडीए की सरकार रहेगी और विपक्ष का पीडीए मुकाबला नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बिहार में चूड़ा-दही की दावत में तेज प्रताप द्वारा मुख्यमंत्री लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग पर कहा कि मांगने से सम्मान नहीं मिलता, देश एवं समाज के लिए कुर्बानी व योगदान के आधार पर भारत रत्न दिया जाता हैं, वे तो खुद ही चारा घोटाला में आरोपी हैं।
सीएम ममता बनर्जी की तारीफ की
ओमप्रकाश राजभर ने प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की तारीफ की। कहा, उनका कुशल नेतृत्व है, लेकिन अब वहां एनडीए सरकार बनेगी। पश्चिम बंगाल में ईडी के छापे एवं कार्रवाई में ममता सरकार के दखल पर कहा कि ममता मुख्यमंत्री हैं, लेकिन ईडी स्वतंत्र एजेंसी है। उसकी जांच में ममता सरकार को सहयोग करना चाहिए। दावा किया कि अगले चुनाव में जनता उन्हें सत्ता से हटा देगी और वहां एनडीए की सरकार बनेगी।