सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Youth Murdered in Capital for Refusing to Give a Cigarette; Assailants Chase Him Down, Drag Him from Car,

UP: राजधानी में सिगरेट नहीं देने पर युवक की हत्या, बदमाशों ने पीछाकर कार से घसीटकर बीच सड़क पीटा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 28 May 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद युवक की मौत तक पहुंच गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने कार का पीछा कर शिवम को बीच सड़क बेरहमी से पीटा। गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

UP: Youth Murdered in Capital for Refusing to Give a Cigarette; Assailants Chase Him Down, Drag Him from Car,
शिवम की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में सिगरेट को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की पिटाई में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई सौरभ ने बताया कि उनके भाई शिवम 25 मई को अपने चार दोस्तों के साथ निलेश की कार से किसी काम से लखनऊ आए थे।



रात में सभी लोग विभूतिखंड स्थित जलवा रिसोर्ट के पास कार के बाहर खड़े होकर सिगरेट पी रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने शिवम से सिगरेट मांगी। शिवम ने उन्हें सिगरेट दे दी, लेकिन दोबारा मांगने पर मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात पर तीन से चार युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद निलेश अपने साथियों के साथ कार लेकर वहां से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवक मोटरसाइकिल से कार का पीछा करते हुए पत्थरबाजी करने लगे। कठौता झील के पास बाइक कार के सामने लगाकर उसे रुकवाया गया। आरोप है कि वहां शिवम को कार से बाहर निकालकर बेरहमी से पीटा गया और उसका सिर कई बार डिवाइडर से टकराया गया।
विज्ञापन
Trending Videos


गंभीर हालत में शिवम को पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वेंटिलेटर खाली न होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार देर रात उसकी मौत हो गई। शिवम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और भाजपा युवा मोर्चा अयोध्या क्षेत्र में कार्यसमिति सदस्य होने के साथ ठेकेदारी का काम भी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed