सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Five BJP District Presidents Announced; Dilip Dev Patel Assigned Ambedkarnagar, Ram Sakal Patel Given Char

UP: भाजपा के पांच जिलाध्यक्ष घोषित, रमेश प्रसाद गुप्ता को गोरखपुर, रामसकल पटेल को मिली वाराणसी की जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 28 May 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बचे हुए पांच जिलाध्यक्षों की घोषणा कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नए पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।

UP: Five BJP District Presidents Announced; Dilip Dev Patel Assigned Ambedkarnagar, Ram Sakal Patel Given Char
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने गुरुवार को प्रदेश के शेष बचे पांच जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।  इसमें अम्बेडकरनगर, वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर महानगर एवं देवरिया के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। दिलीप देव पटेल को अम्बेडकरनगर, राम सकल पटेल को वाराणसी, काशी नाथ सिंह को चंदौली, रमेश प्रसाद गुप्ता को गोरखपुर महानगर एवं काली प्रसाद को देवरिया का जिलाध्यक्ष घोषित किया है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जल्द अपनी नई टीम घोषित करेगी

उत्तर प्रदेश संगठन में आमूलचूल बदलाव के साथ भाजपा जल्द अपनी नई टीम घोषित करेगी। इस नई टीम के जरिये भाजपा की रणनीति सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जवाब अपने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अगड़ा) से देने की है।

इस समीकरण को साधने के लिए पार्टी सभी छह क्षेत्रीय इकाइयों के अध्यक्ष और सभी सात मोर्चे के अध्यक्ष के पद में बदलाव के साथ ही राज्य कार्यकारिणी में भी बड़ा बदलाव करेगी। केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलने के बाद राज्य अध्यक्ष पंकज चौधरी अपनी नई टीम की घोषणा कभी भी कर सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कई दौर की बैठकों के बाद नई टीम का खाका न सिर्फ तैयार कर लिया गया है, बल्कि इसे केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी भी मिल गई है।

पीडीए को ही वरीयता दी जाएगी

तय रणनीति के मुताबिक क्षेत्रीय इकाइयों, मोर्चों की कमान तय करने में अति पिछड़ा, गैरयादव पिछड़ा और अगड़ा वर्ग में संतुलन स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार नई कार्यकारिणी में 40 से 50 फीसदी जगह भी नए चेहरों से भरा जाएगा। नई कार्यकारिणी में भी अपने पीडीए को ही वरीयता दी जाएगी।

कई स्तर पर संवाद के बाद तैयार हुई सूची नई टीम की सूची तैयार करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महासचिव बीएल संतोष और संघ के साथ कई दौर की चर्चा की। चर्चा के बाद उनकी ओर से केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट भी पेश किया गया। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने नई टीम के गठन के लिए हरी झंडी दे दी है।

लोकसभा परिणाम का ख्याल

बीते लोकसभा चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग के कश्यप, कहार, प्रजापति, बिंद, बुनकर पिछड़ा वर्ग के कुर्मी और दलित वर्ग के पासी, कोरी, वाल्मिकी और खटीक जातियों के बड़े हिस्से के सपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ जाने से भाजपा का समीकरण गड़बड़ा गया था। नई टीम के जरिये भाजपा की रणनीति इन जातियों को भी साधने की है। इसके अलावा नई टीम के जरिये पार्टी की निगाहें क्षेत्रवार समीकरण को भी अपने पक्ष में करने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed