{"_id":"6a1842bcbc65094c01033856","slug":"up-youth-murdered-in-capital-for-refusing-to-give-a-cigarette-assailants-chase-him-down-drag-him-from-car-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राजधानी में सिगरेट नहीं देने पर युवक की हत्या, बदमाशों ने पीछाकर कार से घसीटकर बीच सड़क पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राजधानी में सिगरेट नहीं देने पर युवक की हत्या, बदमाशों ने पीछाकर कार से घसीटकर बीच सड़क पीटा
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 28 May 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद युवक की मौत तक पहुंच गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने कार का पीछा कर शिवम को बीच सड़क बेरहमी से पीटा। गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शिवम की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में सिगरेट को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की पिटाई में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई सौरभ ने बताया कि उनके भाई शिवम 25 मई को अपने चार दोस्तों के साथ निलेश की कार से किसी काम से लखनऊ आए थे।
रात में सभी लोग विभूतिखंड स्थित जलवा रिसोर्ट के पास कार के बाहर खड़े होकर सिगरेट पी रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने शिवम से सिगरेट मांगी। शिवम ने उन्हें सिगरेट दे दी, लेकिन दोबारा मांगने पर मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात पर तीन से चार युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद निलेश अपने साथियों के साथ कार लेकर वहां से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी युवक मोटरसाइकिल से कार का पीछा करते हुए पत्थरबाजी करने लगे। कठौता झील के पास बाइक कार के सामने लगाकर उसे रुकवाया गया। आरोप है कि वहां शिवम को कार से बाहर निकालकर बेरहमी से पीटा गया और उसका सिर कई बार डिवाइडर से टकराया गया।
Trending Videos
गंभीर हालत में शिवम को पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वेंटिलेटर खाली न होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार देर रात उसकी मौत हो गई। शिवम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और भाजपा युवा मोर्चा अयोध्या क्षेत्र में कार्यसमिति सदस्य होने के साथ ठेकेदारी का काम भी करते थे।