{"_id":"6904282d053b12c1600ac8be","slug":"weather-in-up-the-rains-have-sent-the-mercury-plummeting-shattering-a-decade-old-record-2025-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बारिश के कारण पारे ने लगाया गोता, एक दशक का रिकॉर्ड टूटा, रेनकोट के साथ गर्म कपड़ों की पड़ी जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बारिश के कारण पारे ने लगाया गोता, एक दशक का रिकॉर्ड टूटा, रेनकोट के साथ गर्म कपड़ों की पड़ी जरूरत
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार
मोंथा तूफान के असर के कारण लखनऊ सहित आसपास के जिलों के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिन में पारा 6.5 डिग्री लुढ़ककर 23.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जिससे एक दशक का रिकॉर्ड टूट गया।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
मोंथा तूफान के असर से बृहस्पतिवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। तड़के शुरू हुई रिमझिम बारिश और झोंकेदार हवाओं के असर से दिन के अधिकतम तापमान का पारा 6.5 डिग्री का गोता लगाकर 23.9 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।
Trending Videos
यह बीते 10 वर्ष में अक्तूबर के महीने में राजधानी में दर्ज किया गया सबसे कम अधिकतम तापमान है। इसके पहले वर्ष 2015 के अक्तूबर महीने में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोंथा तूफान के प्रभाव से मौसम में बदलाव की शुरुआत बुधवार की रात ही हो गई थी। रात में बूंदाबांदी हुई। बृहस्पतिवार तड़के बादलों की सक्रियता बढ़ी तो बूंदाबांदी रिमझिम बारिश में बदल गई। इसके बाद पूरे दिन कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही।
ये भी पढ़ें - शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने की गेंद शासन के पाले में, समिति ने भेजी रिपोर्ट; जानें अब क्या होगा
ये भी पढ़ें - प्रदेश में जातीय रैलियों के रोक के मामले में राज्य सरकार ने दिया हाईकोर्ट को जवाब, गाड़ी में जाति लिखने पर भी रोक
शाम तक राजधानी में 22.9 मिमी की बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके पहले वर्ष 2022 के अक्तूबर माह में एक दिन में इससे ज्यादा 65.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। अभी मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।
आज भी भिगो सकते हैं बादल: आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में शुक्रवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं। लखनऊ में मोंथा तूफान का असर शुक्रवार रात तक कमजोर पड़ जाएगा। एक नवंबर से मौसम के साफ होने के संकेत हैं। शनिवार से दिन के पारे में एक बार फिर बढ़त देखने को मिलेगी।
छतरी, रेनकोट के साथ गर्म कपड़ों की पड़ी जरूरत: दिन भर हुई बारिश से काम पर निकले लोगों को परेशान होना पड़ा। लोगों को छतरी, रेनकोट के साथ गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ी। पारे में गिरावट का हाल ये रहा कि दिन और रात के तापमान में महज 1.1 डिग्री का फर्क रह गया। शाम में बारिश थमने पर लोग सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने सैर पर निकले।
अक्तूबर में अब तक के सबसे ठंडे दिन
| वर्ष | अधिकतम तापमान |
| 1972 | 21.3 डिग्री सेल्सियस |
| 1977 | 21.8 डिग्री सेल्सियस |
| 1985 | 23.8 डिग्री सेल्सियस |
| 2014 | 22.5 डिग्री सेल्सियस |
| 2015 | 23.3 डिग्री सेल्सियस |
| 2025 | 23.9 डिग्री सेल्सियस |
बारिश से धुल कर साफ हो गई हवा
बृहस्पतिवार की बारिश में लखनऊ के सभी छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों की हवा हरे यानी सेहत के लिए बेहतर श्रेणी में दर्ज हुई। शहर का औसत एक्यूआई 68 सूचकांक के साथ हरे जोन में रहा। गोमती नगर की हवा 34 सूचकांक के साथ गहरे हरे जोन में यानी सबसे बेहतर रही।
| गोमती नगर | 34 | गहरा हरा | अच्छा |
| बीबीएयू | 65 | हरा | अच्छा |
| कुकरैल | 58 | हरा | अच्छा |
| अलीगंज | 78 | हरा | अच्छा |
| तालकटोरा | 82 | हरा | अच्छा |
| लालबाग | 88 | हरा | अच्छा |
