सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Winter is over: Temperatures are rising in the state, and people are feeling the heat during the day; know the

सर्दी हुई विदा: प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, दिन में धूप से परेशान दिखे लोग; जानिए मौसम विभाग का पूर्वनुमान

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 09 Feb 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश में पछुआ हवा कमजोर पड़ने से गर्मी बढ़ने लगी है। दिन के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है और धूप में गर्माहट महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक प्रदेश में शुष्क मौसम बना रहेगा और कोहरे से राहत मिलेगी।

Winter is over: Temperatures are rising in the state, and people are feeling the heat during the day; know the
इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम ने धीरे-धीरे करवट लेना शुरू कर दिया है। पछुआ के कमजोर पड़ने और उसकी रफ्तार धीमी होने से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। धूप में गर्माहट साफ महसूस होने लगी है और दिन के समय ऊनी कपड़ों व जैकेट की जरूरत लगभग खत्म हो गई है।

Trending Videos


कई जगहों पर लोग ऊनी कपड़ों में असहज महसूस कर रहे हैं, जो मौसम के बदलते मिजाज का संकेत है। सोमवार की सुबह तराई इलाकों, खासकर उत्तराखंड और नेपाल से सटे जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरा देखने को मिला। हालांकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे प्रदेश को कोहरे से निजात मिल जाएगी

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से पूरे प्रदेश को कोहरे से निजात मिल जाएगी। फिलहाल मंगलवार के लिए कहीं भी कोहरे की चेतावनी जारी नहीं की गई है। रविवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान के लिहाज से कानपुर और वाराणसी में सबसे गर्म रात रही, जहां पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र प्रभावी नहीं है। इसी कारण आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में क्रमशः वृद्धि देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक प्रदेश में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed