सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Mahila Congress Protests in Bhopal Against Inflation, Holds 'Kitchen Parliament' Demanding ₹400 Cylinders

MP News: भोपाल में महंगाई पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, 400 रुपये में सिलेंडर की मांग को लेकर ‘रसोई संसद’

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 17 Feb 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhopal News: भोपाल में महिला कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ ‘रसोई संसद’ नाम से प्रदर्शन कर 400 रुपये में गैस सिलेंडर की मांग की। बजट में राहत न मिलने पर घेराव की चेतावनी दी गई। वहीं, विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने दूषित पानी के मुद्दे पर विरोध जताया।

MP: Mahila Congress Protests in Bhopal Against Inflation, Holds 'Kitchen Parliament' Demanding ₹400 Cylinders
भोपाल में महंगाई पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल में विधानसभा सत्र के दौरान महंगाई को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं हैं। मंगलवार को महिला कांग्रेस ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन करते हुए सरकार पर रसोई का बजट बिगाड़ने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेठिया के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता धरने पर बैठीं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता सिलेंडर, खाली कड़ाही, चकला-बेलन और थालियां लेकर पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं ने थाली बजाकर विरोध दर्ज कराया और प्रतीकात्मक रूप से रोटियां बेलते हुए यह संदेश देने का प्रयास किया कि महंगाई के कारण घर-घर की रसोई प्रभावित हो रही है।

Trending Videos

 
‘रसोई संसद’ के नाम से किया गया विरोध
इस प्रदर्शन को ‘रसोई संसद’ नाम दिया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दाल, तेल, आटा और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे मध्यमवर्ग और गरीब परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है। उनका आरोप है कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के कारण कई परिवार उसे भरवाने में असमर्थ हैं। रीना बोरासी सेठिया ने कहा कि यदि 18 फरवरी को पेश होने वाले बजट में महंगाई से राहत देने के उपाय शामिल नहीं किए गए तो 19 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पढ़ें- Cylinder Blast: भोपाल में शादी समारोह के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, 50 फीट ऊंची उठीं आग की लपटें; मचा हड़कंप
 
400 रुपये में सिलेंडर की मांग दोहराई
महिला कांग्रेस ने गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपये किए जाने की मांग दोहराई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मौजूदा दरों पर गरीब परिवारों के लिए चूल्हा जलाना कठिन हो गया है। प्रदर्शन के दौरान यह भी आरोप लगाया गया कि उज्ज्वला योजना के कई हितग्राही सिलेंडर भरवाने में सक्षम नहीं हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग लकड़ियां लाकर भोजन पकाने को मजबूर हैं।
 
महिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि आगामी बजट में यदि रसोई खर्च कम करने के ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
 


विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायकों का विरोध
इसी बीच विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण हुई मौत के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायक गंदे पानी की बोतल लेकर विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed