{"_id":"6994452db7acfa7af80dee56","slug":"mp-news-ruckus-in-the-assembly-over-the-indore-death-case-congress-demanded-the-minister-s-resignation-by-wa-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: इंदौर मौत कांड पर विधानसभा में हंगामा, गंदे पानी की बोतलें लहराकर कांग्रेस ने मांगा मंत्री का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: इंदौर मौत कांड पर विधानसभा में हंगामा, गंदे पानी की बोतलें लहराकर कांग्रेस ने मांगा मंत्री का इस्तीफा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 17 Feb 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार
भागीरथपुरा में कथित दूषित पानी से 35 मौतों के मुद्दे पर कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में उग्र प्रदर्शन किया। उमंग सिंघार ने मंत्री के इस्तीफे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।
विधानसभा में कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन के बाहर सियासी पारा चरम पर पहुंच गया। इंदौर के भागीरथपुरा में कथित दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने गंदे पानी से भरी बोतलें और नारे लिखी तख्तियां हाथ में लेकर सरकार के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया।
35 मौतों का दावा, सरकार पर गंभीर आरोप
उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 35 लोगों की जान गई है। उन्होंने इसे प्रशासनिक विफलता बताते हुए कहा कि सरकार जिम्मेदारी तय करने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफे की मांग की और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
यह भी पढ़ें-भोपाल में महंगाई पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, 400 रुपये में सिलेंडर की मांग को लेकर ‘रसोई संसद’
स्वच्छ पानी का दावा, जमीनी हकीकत अलग’
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में प्रदेश में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के बड़े दावे किए गए, लेकिन जमीनी सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है। कई क्षेत्रों में लोग दूषित और मलयुक्त पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार इस गंभीर मुद्दे पर विधानसभा में विस्तृत चर्चा कराने को तैयार है या नहीं। सिंघार ने कहा कि स्वच्छ पानी हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है और हर व्यक्ति महंगा आरओ पानी खरीदने में सक्षम नहीं होता।
यह भी पढ़ें-विधानसभा में उठा विधायक को मूसा गैंग की धमकी देने का मुद्दा; आर्थिक सर्वेक्षण हुआ पेश
कांग्रेस का संघर्ष जारी रखने का ऐलान
कांग्रेस विधायक दल ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक पार्टी विधानसभा के भीतर और बाहर आंदोलन जारी रखेगी। बजट सत्र के बीच उठे इस मुद्दे ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। आने वाले दिनों में यह मामला सदन के भीतर भी तीखी बहस का कारण बन सकता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X