{"_id":"69db85c68c7ba7c00600120c","slug":"mp-news-ladli-behna-yojana-cm-mohan-yadav-said-vande-mataram-is-a-hymn-to-mother-india-2026-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1836 करोड़ ट्रांसफर; CM बोले-वंदे मातरम में भारत मां की वंदना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1836 करोड़ ट्रांसफर; CM बोले-वंदे मातरम में भारत मां की वंदना है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:15 PM IST
सार
सीहोर के आष्टा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 35वीं किश्त जारी करते हुए 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस दौरान उन्होंने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
सीएम ने लाड़ली बहनों के खातों में जारी की राशि
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण सम्मेलन’ में लाड़ली बहना योजना की 35वीं किश्त जारी करते हुए 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस दौरान उन्होंने करीब 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन प्रदेश की बहनों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार बड़े कदम उठाए जा रहे हैं और आने वाला समय महिलाओं के लिए और अधिक सशक्त बनाने वाला होगा।
Trending Videos
सीहोर के कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव और अन्य पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
115 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने आष्टा क्षेत्र में 115 करोड़ 32 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 69 करोड़ 60 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही आईटीआई स्थापना, कन्या छात्रावास, नाला निर्माण, जावर में शहरी सौंदर्यीकरण, छात्रावास निर्माण, स्कूल भवन, विज्ञान संकाय शुरू करने, बैराज और नहर निर्माण जैसी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।
ये भी पढ़ें- केंद्र में बढ़ा MP का कद: बिहार CM की नियुक्ति के लिए शिवराज बने विधायक दल बैठक के पर्यवेक्षक, क्या हैं मायने?

सीएम पुष्प वर्षों कर लाड़ली बहनों का स्वागत करते
- फोटो : अमर उजाला
सारा पाप कांग्रेस के माथे आएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय वंदे मातरम के आह्वान पर देश में सभी ने आजादी की लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने वंदे मातरम कहते-कहते प्राणों की आहूति दे दी। वंदे मातरम से पूरा देश आंदोलित हुआ। लेकिन, दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस ने उसमें भी वोट की राजनीति की। कांग्रेस ने पहले वंदे मातरम के टुकड़े कराए, फिर देश के टुकड़े कराए, और अब वंदे मातरम गाने में और भारत माता की जय बोलने में कांग्रेस के लोगों को आपत्ति है। उन्होंने कहा कि देश में हो रही इस घटना के लिए सारा पाप कांग्रेस के माथे आएगा। दुर्भाग्य है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि जिसको वंदे मातरम कहना है वो कहे, जिसको नहीं कहना वह नहीं कहे। तुम इस देश का खाते हो तो वंदे मातरम तो कहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के समय कांग्रेस ने वंदे मातरम के टुकड़े कर देश को बांटने का प्रयास किया, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा वंदे मातरम गाने के लिए पूरे देश को एक साथ खड़ा कर दिया।
ये भी पढ़ें- Asha Bhosle Tribute: एमपी से था आशा भोसले का गहरा रिश्ता, इंदौर की नमकीन और सीहोर का शरबती गेहूं था बेहद पंसद

सीएम यादव सेल्फ हेल्प ग्रुप को सम्मानित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
भारत के मान-सम्मान को कांग्रेस ने पहुंचाई चोट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर के निर्माण में भी लगातार अड़ंगे लगाए। भला हो सुप्रीम कोर्ट का जो उसके आदेश के बाद आज भगवान राम का मंदिर जगमगा रहा है। अब बताएं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कि मंदिर बनने के बाद आज तक आप भगवान राम के दर्शन करने क्यों नहीं गए। आप पाप कर रहे हैं। जनता आपको माफ नहीं करने वाली। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि कांग्रेस ने भगवान राम के मामले में भी वोट बैंक ही देखा। जनता सारा हिसाब करेगी। कांग्रेसी लाड़ली बहनों को भी नहीं छोड़ रहे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कह रहे थे कि लाड़ली बहनों को पैसे मत दो, वे शराब पी जाती हैं।
ये भी पढ़ें- भोपाल में लुटेरों का आतंक: स्कूटी सवार महिलाओं का खींचा पर्स, फिसलने से टूटे हाथ-पांव; मोबाइल व नकदी भी लूटी

सीएम मोहन यादव स्कूल का लोकार्पण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां के सांदीपनि विद्यालयों में 90 प्रतिशत बच्चे प्राइवेट स्कूल छोड़कर आए हैं। राज्य सरकार विद्यार्थियों को 4 लाख साइकिलें बांट रही है। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूल टॉपर बच्चों को स्कूटी दी जा रही है। प्रदेश के 5 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों की 65 लाख से अधिक बहनें सशक्त हुई हैं। प्रदेश में 12 लाख से अधिक लखपति दीदीयां हैं। अकेले सीहीर में 1 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों की दीदीयां हैं। राज्य सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विवाह के लिए 51 हजार रुपए की राशि दे रही है।
ये भी पढ़ें- Mandla News: नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने सड़क पर की शैतानियत, चार लोगों को कुचला; एक की मौत तीन गंभीर घायल
सीएम की प्रमुख घोषणाएं
मुख्यमंत्री यादव ने आष्टा में नवीन आईटीआई की स्थापना, महाविद्यालय में कन्या छात्रावास निर्माण, नाला निर्माण, जावर में शहरी सौंदर्यीकरण, जिलास्तरीय अनुसूचित बालक-बालिका छात्रावास निर्माण, आष्टा में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नवीन भवन निर्माण, जावर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू करने, गुराड़िया खुर्द बैराज निर्माण, दूधी नदी पर नय बैराज, नहर निर्माण, गीता भवन बनाने की घोषणा की।

कमेंट
कमेंट X