{"_id":"674430a7829e935e140e2a1e","slug":"damoh-theft-by-breaking-the-shutter-of-a-grocery-shop-when-less-cash-was-found-the-thieves-took-away-the-sack-of-potatoes-incident-took-place-in-bilwari-mohalla-of-kotwali-area-damoh-news-c-1-1-noi1223-2351566-2024-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh: किराना दुकान में शटर तोड़कर चोरी, कैश कम मिला तो चोर आलू की बोरी उठा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: किराना दुकान में शटर तोड़कर चोरी, कैश कम मिला तो चोर आलू की बोरी उठा ले गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2024 02:14 PM IST
शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले बिलवारी मोहल्ला क्षेत्र में रविवार रात एक किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की है। यह चोरी कुछ अजीब भी है, क्योंकि दुकान में नगदी ज्यादा नहीं मिली तो आरोपी आलू की बोरी ही उठा ले गए। सुबह दुकानदार ने शटर टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
दुकानदार राजकुमार साहू ने बताया कि उनकी साहू किराना के नाम से दुकान संचालित है। रविवार रात करीब 11:00 बजे अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर उनके कैश काउंटर में रखे 7000 नकद और एक आलू की बोरी चोरी की है। सुबह जब दुकान पहुंचने पर उन्होंने देखा तो उनका शटर टूटा हुआ था और कैश और कुछ सामान चोरी हो गया था।
कोतवाली टीआई आनंद राज भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शटर तोड़ा गया है। चोरी होने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। फिर भी आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अज्ञात चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके और उन्हें पड़कर कार्रवाई की जा सके। टीआई ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से इस क्षेत्र में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रपोजल भेजा गया है जो जल्द ही स्वीकृत हो जाएगा। यहां पर सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे, जिससे सही ढंग से निगरानी हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।