फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   A couple detained after arriving at Minister Kailash Vijayvargiya's residence to protest.

Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर विरोध करने पहुंचे दंपति हिरासत में, पुलिस ने बताया ये कारण

Wed, 22 Jul 2026 04:25 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 04:25 PM IST
सार

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे प्रहलाद पांडे और उनकी पत्नी संगीता पांडे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दंपति मंत्री के कथित बयान और दिल्ली में आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का हवाला देकर कार्रवाई की।

विज्ञापन
A couple detained after arriving at Minister Kailash Vijayvargiya's residence to protest.
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर से दंपति को हिरासत में लिया।

विस्तार

इंदौर के नंदा नगर स्थित प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे प्रहलाद पांडे और उनकी पत्नी संगीता पांडे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों दिल्ली में आंदोलनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज और मंत्री के उस कथित बयान का विरोध करने पहुंचे थे, जिसमें आंदोलनकारियों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रहलाद पांडे मंत्री के निवास के बाहर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें वहां रुकने से मना किया और स्थान खाली करने के लिए कहा। इस बात को लेकर पुलिस और दंपति के बीच कुछ देर तक बहस हुई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान करीब 15 मिनट तक मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बनी रही, जिसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राहुल के प्रदर्शन का विरोध: कांग्रेस दफ्तर घेरने निकली भाजपा को पुलिस ने रोका, लगा संविधान विरोधी पोस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान पर आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे थे
हिरासत में लिए जाने से पहले प्रहलाद पांडे और संगीता पांडे ने आरोप लगाया कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आंदोलनकारियों के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें "कीड़े-मकोड़े" कहा था। उनका कहना था कि वे इसी कथित बयान के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और उनका प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था।


एहतियातन हिरासत में लिया
वहीं, पुलिस का कहना है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उस समय इंदौर में मौजूद नहीं थे, बल्कि भोपाल में थे। अधिकारियों के अनुसार, मंत्री के निवास और वहां मौजूद परिवार की सुरक्षा को देखते हुए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए। पुलिस का यह भी कहना है कि दंपति के विरोध के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित होने लगा था और जाम की स्थिति बनने लगी थी। इसी कारण दोनों को एहतियातन हिरासत में लिया गया।

घटना के दौरान मंत्री निवास के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है, जबकि प्रदर्शनकारी दंपति का कहना है कि उनका विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक था। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

 

विवाद कैलाश

पुलिस ने इसे सुरक्षा के लिहाज से की गई कार्रवाई बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed