फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uproar over fake post claiming Energy Minister's death; case registered against a youth.

ऊर्जा मंत्री की फर्जी मौत की पोस्ट से मचा बवाल: प्रतीकात्मक विरोध को गलत तरीके से पेश किया, युवक पर मामला दर्ज

Fri, 07 Aug 2026 05:41 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 05:41 PM IST
सार

शिवपुरी के सिरसौद गांव में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर मंत्री की फर्जी मौत की खबर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Uproar over fake post claiming Energy Minister's death; case registered against a youth.
पोस्ट वायरल होने के बाद युवक पर मामला दर्ज

विस्तार

बिजली संकट के विरोध में प्रदर्शन और उसके बाद सोशल मीडिया पर ऊर्जा मंत्री की फर्जी मौत की खबर वायरल करने का मामला अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। मामला शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र के सिरसौद गांव का है, जहां लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की प्रतीकात्मक अर्थी तैयार की और रामराजा मंदिर से शवयात्रा निकाली। प्रदर्शनकारी सिरसौद-पिछोर मार्ग तक पहुंचे, जहां उन्होंने प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया और सरकार के साथ बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगातार बिजली कटौती की जा रही है। इससे पहले सोमवार को भी ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक चक्काजाम किया था। उस दौरान बिजली विभाग के जेई ने समस्या का समाधान करने और लोड शेडिंग की परेशानी दूर करने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि आश्वासन के कुछ ही घंटे बाद उसी रात करीब 10 घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तय स्थान पर हुई जुमे की नमाज, भोजशाला में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने दोबारा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रतीकात्मक मौन रखा गया और पंचायत के बोरवेल की मोटर पर स्नान कर भी विरोध जताया गया। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।


इधर, इसी प्रदर्शन से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। अमोला थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की फर्जी मौत की खबर वायरल करने के आरोप में सौरभ भार्गव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फेसबुक पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसमें ऊर्जा मंत्री के निधन और उनकी प्रतीकात्मक शवयात्रा का उल्लेख किया गया था। पुलिस का कहना है कि उस समय मंत्री नई दिल्ली में उपचाररत थे और उनके निधन की खबर पूरी तरह भ्रामक थी।

मामले में पुलिस ने अफवाह फैलाने और लोकशांति भंग करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी अन्य मामले दर्ज हैं। अब पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी खबर को बिना पुष्टि किए सोशल मीडिया पर शेयर न करें। भ्रामक या झूठी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पोस्ट वायरल होने के बाद युवक पर मामला दर्ज

पोस्ट वायरल होने के बाद युवक पर मामला दर्ज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed