Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Kisan Morcha General Secretary returning from the funeral procession attacked by half dozen miscreants
{"_id":"671b152ed32cfb28bd0dba49","slug":"kisan-morcha-general-secretary-returning-from-the-funeral-procession-was-attacked-by-half-a-dozen-miscreantsbjp-leader-accused-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2251772-2024-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: शव यात्रा से लौट रहे किसान मोर्चा के महामंत्री पर हमला, बदमाशों ने हाथ तोड़े, भाजपा नेता पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: शव यात्रा से लौट रहे किसान मोर्चा के महामंत्री पर हमला, बदमाशों ने हाथ तोड़े, भाजपा नेता पर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 25 Oct 2024 10:19 AM IST
उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र में कल्पतरू एवेन्यू के सामने भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री भूपेंद्र सिंह भदौरिया पर आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने मारपीट कर उनके दोनों हाथ तोड़ दिए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भूपेंद्र सिंह को जिला अस्पताल चरक भवन में भर्ती कराया।
अस्पताल में भर्ती भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह हामूखेड़ी में रहते हैं। शव यात्रा में शामिल होने के बाद वह शनि मंदिर के सामने वाले रास्ते से घर लौट रहे थे। उसी दौरान कल्पतरू एवेन्यू के सामने उन पर फायरिंग की गई। फायरिंग से डरकर वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद 6 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने कहा- 'भाई साहब ने इतना ही कहा था, अब चलो...', और फिर बदमाश अपनी बाइक से फरार हो गए। हमले में भूपेंद्र के दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए हैं।
भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पुरानी रंजिश के चलते भाजपा नेता प्रकाश यादव ने उन पर हमला करवाया है। वहीं, प्रकाश यादव ने इस घटना से किसी भी प्रकार का संबंध होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वे घटना के समय फ्लाइट में थे और गोवा जा रहे थे, जिसकी टिकट पहले से बुक थी। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र भदौरिया से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है और पिछले दिनों हुए विवाद में भी भूपेंद्र शामिल नहीं था। वे बेवजह उनका नाम इस घटना से जोड़ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।