{"_id":"67656561a4facc0f920fd09c","slug":"transaction-worth-lakhs-in-the-accounts-of-two-employees-of-mahakal-temple-police-is-investigating-where-did-so-much-money-come-from-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2436178-2024-12-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: महाकाल मंदिर के दो कर्मचारियों के खातों में लाखों का ट्रांजेक्शन, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: महाकाल मंदिर के दो कर्मचारियों के खातों में लाखों का ट्रांजेक्शन, पुलिस कर रही जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 21 Dec 2024 11:53 AM IST
प्रशासन को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं के साथ ठगी की शिकायतें मिल रही थी। जहां ज्यादा पैसे लेकर लोगों को दर्शन कराने की बात कही जा रही थी। वैसे तो इस मामले में गुरुवार को ही महाकाल मंदिर के पुरोहित और कर्मचारियों को पकड़ा गया था, लेकिन कलेक्टर के निर्देश पर जब इस मामले में और भी जांच की गई तो पता चला कि महाकाल मंदिर के कर्मचारी राकेश श्रीवास्तव और विनोद चौकसे के अकाउंट, गूगल पे और फोन पे पर लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है। इस मामले में साइबर सेल की टीम और महाकाल थाना पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। संभवतः देर रात्रि तक इस पूरेप्रकरण में एफआईआर दर्ज हो सकती है।
इस मामले में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं के साथ पैसे लेकर दर्शन करने के मामले सामने आ रहे थे। इस पर पुलिस ने दो कर्मचारियों से पूछताछ की। ट्रांजैक्शन की जांच में लाखों रुपए का लेनदेन सामने आया है। दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें मंदिर से निलंबित किया जाएगा।
मंदिर कर्मचारियों के खातों में लाखों का लेनदेन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान मंदिर के सफाई प्रभारी विनोद चौकसे और सभा मंडप प्रभारी राकेश श्रीवास्तव के बैंक खातों की जांच की, जिसमें लाखों रुपए के संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाए गए। यह राशि मंदिर में सेवा के दौरान अवैध रूप से वसूली गई थी। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्रवाई की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।