{"_id":"676560b059f879f45002b5b1","slug":"aids-jagrukta-programme-in-saranha-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-139311-2024-12-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सराहां कॉलेज में नुक्कड़ नाटक से एड्स पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सराहां कॉलेज में नुक्कड़ नाटक से एड्स पर किया जागरूक
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:58 PM IST
Link Copied
सचित्र-- सराहां कॉलेज में नुक्कड़ नाटक से एड्स पर किया जागरूक रेड रिबन क्लब ने बच्चों को एड्स मुक्त बनाने को लेकर शपथ भी दिलाई संवाद न्यूज एजेंसी सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में रेड रिबन क्लब ने एड्स जागरुकता के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक आयोजित किया। इसका उद्देश्य एचआईवी एड्स के प्रति जागरुकता बढ़ाना और संक्रमित व्यक्ति के प्रति भेदभाव को खत्म कर उसे समाज में उचित सम्मान दिलाना रहा। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण से बचाव और जागरुकता का संदेश दिया। उनको हिमाचल को एड्स मुक्त बनाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान रेड रिबन क्लब की ओर से एक मानव शृंखला भी बनाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता ठाकुर ने रेड रिबन क्लब के कार्य की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। रेड रिबन क्लब की संयोजिका डॉ. मोल्लम डोलमा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रो. जगमोहन ठाकुर, डॉ. राजन कौशल, डॉ. सुध्यान नेगी, प्रो. सुदेश कुमार, डॉ. रीमा शर्मा, प्रो. कृष्ण दत्त, प्रो. प्रियंका सराओ, किरण कांत, शंभू नाथ, संजीव कुमार और 116 विद्यार्थी उपस्थित रहे। ---संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।