{"_id":"67652fa887393f36740b936b","slug":"video-tahasalthara-ka-gaugdha-na-30-kama-ghasata-lsha-uugdha-cathaugdha-daema-na-ka-nalbna-ka-sasatata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : तहसीलदार की गाड़ी ने 30 किमी घसीटी लाश... उड़े चीथड़े; डीएम ने की निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : तहसीलदार की गाड़ी ने 30 किमी घसीटी लाश... उड़े चीथड़े; डीएम ने की निलंबन की संस्तुति
यूपी के बहराइच में बृहस्पतिवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां तहसीलदार नानपारा की गाड़ी ने बाइक सवार को कुचल दिया। घटना के बाद चालक रुकने की बयाज कार को और तेज भगा दिया। करीब 30 किमी तक शव को घसीटते ले गया। उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। घटना के बाद जिसने भी लाश देखी उसके रोगंटे खड़े हो गए। भयावह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लाश पहचानना मुश्किल हो रहा था।
मामले में डीएम मोनिका रानी ने कड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय तहसीलदार नानपारा के सरकारी वाहन में नायब तहसीलदार बैठे थे। लेकिन उनको यह नहीं पता चला कि वाहन में कोई शव फंसा है। इसमें लापरवाही मिलने पर नायब तहसीलदार शैलेंद्र को निलंबित किया जा रहा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। डीएम ने बताया कि नायब तहसीलदार क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।