{"_id":"6765ab0d1c00266a400f20e2","slug":"video-inter-district-cattle-smuggler-arrested-police-encounter-sikrara-teji-bazar-police-took-action","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार, सिकरारा व तेजीबाजार की पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार, सिकरारा व तेजीबाजार की पुलिस ने की कार्रवाई
जौनपुर जनपद में अपराध व अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण के क्रम में पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में सिकरारा व तेजीबाजार पुलिस की संयुक्त कारर्वाई में शुक्रवार की भोर में शारदा सहायक नहर की चाँदपुर पुलिया के पास से एक अंतर्जनपदीय बदमाश पशु तस्कर को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पूछताछ में अपराधी ने अपना नाम पता सौरभ कुमार पाल निवासी ग्राम शेख अशरफपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर बताया। उक्त सन्दर्भ में थनाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह हमरहियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग के लिए गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश पशु तश्कर नहर के रास्ते दुदौली से चांदपुर को ओर जा रहा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए दुदौली की तरफ से उसका पीछ करना शुरू कर दिया। उधर सूचना पर तेजीबाजार थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह मयफोर्स बरईपार की ओर से उसकी घेराबंदी करने लगे। चाँदपुर पुलिया के पास अपने को दोनो ओर से घिरा देख सौरभ पुलिस पर फायर करने लगा।बचाव में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाए पैर के घुटने के नीचे लगी गोली से वह घायल होकर गिर गया।उसे मौके गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमन्चा.315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 खोखा .315 बोर व एक मोटर साइकिल ( बिना नम्बर प्लेट) बरामद हुई। उसका आपराधिक इतिहास खंगालने पर जौनपुर के सिकरारा, जलालपुर व महराजगंज में एक एक तथा सुल्तानपुर व संतकबीर नगर जिले में एक एक गम्भीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।