{"_id":"6765ac562bc7a0b88a0f7683","slug":"video-carpet-city-phase-2-in-bhadohi-farmers-condition-of-four-times-compensation","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में कारपेट सिटी फेज टू, किसानों ने चार गुना मुआवजे की रखी शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में कारपेट सिटी फेज टू, किसानों ने चार गुना मुआवजे की रखी शर्त
जिले में कार्पेट सिटी फेज-2 को लेकर जिलाधिकारी विशाल सिंह ने शुक्रवार को सैकड़ों किसानों के साथ बातचीत की। डीएम के साथ करीब एक घंटे चली बातचीत के बाद किसानों ने अपनी जमीन चार गुना मुआवजा देने की शर्त रखी। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने किसानों को उचित मुआवजे का आश्वासन दिया। वहीं एडीएम की अध्यक्षता में समिति बनाने की बात कहीं। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की कार्पेट सिटी फेज वन के बाद अब मोरवा नदी के पूर्वी छोर पर कार्पेट सिटी फेज टू बनाने की योजना प्रस्तावित है। इसके लिए 33 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है। इसमें 25 हेक्टेयर किसानों की जमीन ली जानी है। वहीं आठ गांव की जमीन होगी। जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों के साथ बीडा की काफी दिनों से बातचीत चल रही थी, लेकिन मुआवजे को लेकर दोनों पक्षों में बात नहीं बन पा रही थी। कार्पेट सिटी फेज टू में कुल 230 किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। जिलाधिकारी विशाल सिंह शुक्रवार को दोपहर दो बजे किसानों के साथ बातचीत करने मानिकपुर पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।