{"_id":"6765adac2c0f67b5470c2b65","slug":"video-government-change-designation-anand-mishra-chief-pharmacist-in-chandauli-to-chief-pharmacy-officer","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदाैली में आनंद मिश्र चीफ फार्मासिस्ट के पदनाम को चीफ फार्मेसी अधिकारी करें सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदाैली में आनंद मिश्र चीफ फार्मासिस्ट के पदनाम को चीफ फार्मेसी अधिकारी करें सरकार
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के कर्मचारियों ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। वही मुख्यमंत्री के नाम 24 सूत्री मांगाें से संबंधित पत्रक सीएमओ डाॅ. वाईके राय को दिया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कहा कि सरकार चीफ फार्मासिस्ट के पद नाम को बदलकर के फार्मेसी अधिकारी करें, ताकि फार्मासिस्टों का सम्मान बढ़ सके। कहा कि कर्मचारियों ने प्रदेश में कार्यरत फार्मासिस्टों व संवर्ग में उच्च पदों के वेतनमान पद योग्यता व कार्य दायित्व के अनुरूप प्रदान न किए जाने पर रोष व्यक्त किया। पदनाम परिवर्तित किए जाने, औषधियों का नुस्खा लिखने का अधिकार, पदों के सृजन के मानक के संशोधन किए जाने सहित संवर्ग की अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूर्ण किए जाने की मांग की। कहा कि शासन स्तर पर अधिकारियों की उदासीनता के कारण लंबे समय से संगठन से वार्ता नहीं की जा रही है। इससे समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। वहीं फार्मासिस्टों निर्णय लिया कि एसोसिएशन के 24 सूत्री मांग पर प्रदेश सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे। इस दौरान डाॅ. जितेंद्र बहादुर सिंह, बृजेश सिंह, मुकेश सिंह,योगेंद्र पाल, अजीत कुमार सिंह, देवेंद्र यादव, प्रमोद सिंह, शाहीद, रामजीयावन, अजय यादव, खलील अहमद, जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।