{"_id":"63493f72281bec10e06b4d3b","slug":"oldest-heart-scientists-found-world-s-oldest-heart-know-about-the-380-million-year-old-fossil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Oldest Heart: वैज्ञानिकों ने खोज निकाला दुनिया का सबसे पुराना दिल, उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Oldest Heart: वैज्ञानिकों ने खोज निकाला दुनिया का सबसे पुराना दिल, उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान
Oldest Heart: जीवित रहने के लिए दिल सबसे बड़ी भूमिका निभाता है। दुनिया के ज्यादातर जीवों में दिल होता है, लेकिन हाल ही में वैज्ञानिकों ने धरती का सबसे पुराना दिल खोज निकाला है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये दिल केवल एक रीढ़ की हड्डी वाले जीव का है। वैज्ञानिकों ने इसकी 3D स्कैनिंग की तो पाया कि दिल के अंदर के अंगों की स्थिति हैरान करने वाली थी। हालांकि अब ये दिल काम नहीं करता, लेकिन इसका हर हिस्सा एकदूसरे से जुड़ा हुआ था। आइए जानते हैं आखिर से दिल किस जीव का था और उसकी उम्र कितनी थी?
वैज्ञानिकों ने इस दिल को आर्थोडायर हार्ट (Arthrodire Heart) नाम दिया है, जो करीब 380 मिलियन साल (38 करोड़ साल) पुराना है। ये मजबूत कवच जैसी खाल वाली मछली आर्मर्ड फिश (Armored Fish) का दिल है। किसी समय इस दिल में खून बहता होगा, लेकिन अब इसके अंदर मात्र खनिज भरे पड़े हैं। इतना अधिक समय होने के चलते इसमें खनिज जमा हो गया है। हैरानी की बात तो ये है कि इस दिल में आज भी नरम ऊतक (Soft Tissues) सुरक्षित हैं। इसी से दिल का थ्रीडी स्कैनिंग किया जा सका।
2 of 6
दुनिया का सबसे पुराना दिल
- फोटो : twitter/@aunidan64
इस प्राचीन मछली का दिल S आकार का था. जिसमें 2 चेंबर थे। इसमें छोटा चेंबर बड़े चेंबर के ऊपर था। पुरातत्वविज्ञानियों (Palaeontologist) की मानें तो यह ज्यादा आधुनिक दिल था। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस दिल की स्टडी के जरिए पुराने जीवों के बारे में अधिक जानकारियां मिल सकेंगी।
3 of 6
दुनिया का सबसे पुराना दिल
- फोटो : istock
ऑस्ट्रेलिया के कर्टिन यूनिवर्सिटी की पुरातत्वविज्ञानी केट ट्रिनाजास्टिक का कहना है कि इवोल्यूशन बेहद धीमी प्रक्रिया है। इस जीवाश्म से समझा जा सकता है कि कैसे एक बिना जबड़े वाले जीव, जबड़े वाले जीवों में परिवर्तित हो गए। स्टडी के जरिए पता चला कि ये आर्थोडायर मछली का दिल है। अजीब बात ये है कि वह इसे अपने मुंह में रखती थी यानी गिल्स के नीचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दुनिया का सबसे पुराना दिल
- फोटो : iStock
आजकल शार्क मछलियों का दिल भी ऐसे ही होता है। ये दिल पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित गोगो फॉर्मेशन ये पाया गया है। ये जगह जीवाश्मों के लिए ही जानी जाती है, जहां पर डेवोनियन काल के कई जीवाश्म भी मौजूद हैं। इनकी उम्र करीब 41.92 करोड़ से 35.89 करोड़ साल के बीच होती है।
विज्ञापन
5 of 6
दुनिया का सबसे पुराना दिल
- फोटो : Mysterious Places of Ocean
दरअसल, डेवोनियन काल में इन मछलियों ने करीब 5 करोड़ सालों तक समुद्रों में राज किया है। इसके बाद ये धीरे-धीरे विलुप्त होने लगीं। इसी दौरान किसी मछली का जीवाश्म बना होगा, जिसके सारे अंग खत्म हो गए होंगे, लेकिन दिल सड़ने से पहले खनिजों के जमा हो गया होगा जिसकी वजह से यह जीवाश्म बन गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।