{"_id":"575c10e84f1c1b8d239c54f4","slug":"lathicharge-police-lathicharge-police-lathicharge-on-teachers-lathincharge-in-bathinda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने टीचर्स को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो के हाथ-पैर टूटे, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने टीचर्स को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो के हाथ-पैर टूटे, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा में पुलिस ने टीचर्स को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
अपनी मांगों के लेकर प्रदर्शन कर रहे टीचर्स पर पुलिस ने लाठियां भांजी। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर इतना पीटा कि दो लोगों के हाथ पैर टूट गए। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
बठिंडा में पुलिस ने टीचर्स को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के बठिंडा की है। पुलिस ने तीन अध्यापक यूनियनों पर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना लाठीचार्ज किया। में 12 अध्यापकों को मामूली चोटें आईं जबकि होशियारपुर के अजय सिंह और मालेरकोटला के मक्खन सिंह के हाथ व पैर की हड्डी टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा में पुलिस ने टीचर्स को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
बीएड टेट पास बेरोजगार यूनियन के नेता रघुवीर सिंह ने बताया कि वह प्रदेश सरकार के खिलाफ राज्य स्तर पर ललकार रैली करने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने अध्यापकों को रैली करने से रोक दिया। इससे गुस्साए अध्यापकों ने पहले डबवाली रोड जाम कर दिया। इसके बाद कुछ अध्यापक नजदीक स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए।
बठिंडा में पुलिस ने टीचर्स को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई न होती देख अध्यापक बठिंडा-मानसा हाईवे जाम करने के लिए रेलवे ओवर ब्रिज पर जाम लगाने पहुंचे। इस दौरान एसपी सिटी देसराज की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने बिना कुछ बातचीत किए अध्यापकों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। पुलिस ने 20 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
बठिंडा में पुलिस ने टीचर्स को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी तरफ स्थानीय मिनी सचिवालय के पास प्रदर्शन करने आए इंक्लूसिव एजुकेशन वालंटियर यूनियन के सदस्यों पर भी पुलिस का कहर टूटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इससे बचने के लिए किसान यूनियन के धरने में घुसी कुछ महिला अध्यापकों को जब पुरुष पुलिस कर्मियों ने खींचकर बाहर निकाला तो उनके कपड़े फट गए। इससे गुस्साए किसानों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
