{"_id":"5cf00ab0bdec2207567131a3","slug":"18-year-old-boy-brutally-murder-case-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुप्तांग काट कर हुई थी 18 साल के पियूष की बेरहमी से हत्या, अब सामने आई इस लड़की ने खोले कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुप्तांग काट कर हुई थी 18 साल के पियूष की बेरहमी से हत्या, अब सामने आई इस लड़की ने खोले कई राज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 31 May 2019 07:08 AM IST
विज्ञापन
पियूष का पोस्टमार्टम के समय पसीज गया था डॉक्टरों का दिल
- फोटो : अमर उजाला
परमट में छात्र पीयूष कटियार (18) हत्याकांड मामले में पुलिस ने एफएम कालोनी निवासी एक युवती से पूछताछ की। युवती ने बताया है कि वारदात के समय वह कंपाउंड के पास थी। इस दौरान उसने पीयूष के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी थी।
Trending Videos
हत्या के बाद जांच करने पहुंची पुलिस
वह मदद की गुहार लगा रहा था। कुछ समझ नहीं आया तो वह घर चली गई थी। पुलिस ने युवती की जानकारी के आधार पर दो युवकों को उठाया है। परमट के नौघड़ा निवासी पीयूष कटियार की 18 अप्रैल की रात हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पियूष के पिता
- फोटो : अमर उजाला
उसका क्षत विक्षत शव बक्कल कंपाउंड में मिला था। डेढ़ माह बाद भी पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि युवती पीयूष की मित्र थी। दोनों में अच्छी बातचीत होती थी।
पियूष की हत्या के बाद गमगीन परिवार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बयान में उलझी पुलिस
युवती ने तमाम जानकारियां पुलिस को दी हैं। इनमें से कई गले से नहीं उतर रही हैं। पीयूष के मदद की गुहार लगाने की जानकारी देने में देरी के सवाल पर भी वह कोई जवाब नहीं दे पाई। पुलिस उससे बार-बार पूछताछ कर रही है।

पियूष की हत्या के बाद गमगीन पिता
- फोटो : अमर उजाला
तीस लोगों से हो चुकी पूछताछ
मामले में पुलिस तीस से अधिक लोगों से पूछताछ और आशनाई, पारिवारिक रंजिश से लेकर लेनदेन के बिंदुओं पर जांच कर चुकी है। अब तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ। पीयूष के एक दोस्त ने इस युवती के बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की।

कमेंट
कमेंट X