{"_id":"5ceffce8bdec22076019f1b4","slug":"sadhvi-niranjan-jyoti-take-second-time-oath-in-pm-modi-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर-बुंदेलखंड में साध्वी निरंजन ज्योति हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली पसंद, जानिए क्यों..?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-बुंदेलखंड में साध्वी निरंजन ज्योति हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली पसंद, जानिए क्यों..?
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 31 May 2019 07:08 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो)
आखिर कानपुर-बुंदेलखंड में साध्वी निरंजन ज्योति ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली पसंद बनीं। साध्वी को इस बार भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई है। इस बार मंत्रिमंडल गठन में शपथ लेने की दावेदारी में लगे सभी सांसदों के अरमानों पर पानी फिर गया है।
Trending Videos
2019 लोकसभा चुनाव में गेहूं काटतीं साध्वी निरंजन ज्योति
साध्वी निरंजन के एक बार फिर मंत्री बनने पर जिले में मेडिकल कॉलेज और सीवर लाइन जैसे बड़े प्रोजेक्ट में अब तेजी से काम होने की उम्मीद नजर आ रही है। अभी तक जिले में सीवर लाइन व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय और रेल कोच फैक्ट्री के शुरू होने की प्रक्रिया तेजी से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
2019 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान ठेले पर खड़े होकर चाट बनाती साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
जिले में मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। स्थानीय स्तर पर पढ़ाई-लिखाई की सुविधा मुहैया होने के साथ लोगों में अपने गांव-कस्बे के पास ही चिकित्सा सेवा मिलने की उम्मीद जगी है। यहां अभी तक बेहतर इलाज की व्यवस्था न होने से गंभीर मरीजों को कानपुर, इलाहाबाद और लखनऊ के लिए रेफर करना पड़ता है।
नामांकन कर बाहर निकलीं साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कई बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। जनपद में मेडिकल कालेज शुरू होने के बाद लोगों को बेहतर लाभ मिलेगा। सीवर लाइन शुरू कराने को लेकर लगातार प्रयास चालू हैं जिससे लोगों को बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : amar ujala
जिले में केंद्रीय विद्यालय शुरू किये जाने की प्रक्रिया भी चल रही है। साथ ही साथ रेल कोच फैक्ट्री और मेगा फूड पार्क भी जिले के लिए बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। ये सभी प्रोजेक्ट शुरू होने से जनपद की एक अलग पहचान बनेगी।

कमेंट
कमेंट X