फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल से शहर में रहेगा रूट डायवर्जन, दीपावली पर जाम से नहीं जूझना चाहते तो पढ़ें ये खबर

Sun, 04 Nov 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 04 Nov 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
Route diversion in meerut city during deepawali season see the traffic arrangement
मेरठ न्यूज

धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि पांच नवंबर की सुबह सात बजे से नौ नवंबर की रात दो बजे तक यह व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू रहेगी। यदि आप दीपावली की शॉपिंग के दौरान जाम से नहीं जूझना चाहते तो आगे देखें क्या रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था:-


 
Route diversion in meerut city during deepawali season see the traffic arrangement
मेरठ न्यूज

मुजफ्फरनगर, हरिद्वार तथा बिजनौर की ओर से आने वालीं रोडवेज बसें जीरो माइल चौराहे से रजबन से वेस्ट एंड रोड से थाना सदर होते हुए भैसाली आ सकेंगी। दूसरे रूट से औघड़नाथ मंदिर से आगे वेस्ट एंड रोड पर गुरु तेगबहादुर स्कूल से जली कोठी चौराहा होते हुए भैसाली बस अड्डे पर आ सकती हैं।
मुजफ्फरनगर, रुड़की की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें गढ़, मुरादाबाद व हापुड़ की ओर जाना है, वे जीरो माइल से कमिश्नरी आवास चौराहा, जेल चुंगी, विवि रोड से तेजगढ़ी होकर जा सकेंगे।
बागपत की ओर से गढ़, मुरादाबाद व हापुड़ की ओर जाने वाले भारी वाहन फुटबाल चौक से शॉप्रिक्स मॉल चौराहा से बिजली बंबा बाईपास से जा सकेंगे।
जीरो माइल चौराहे से बेगमपुल, भैसाली बस स्टैंड व हापुड़ रोड पर सभी प्रकार के भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।

यह रहेगी रोडवेज बसों की व्यवस्था

Route diversion in meerut city during deepawali season see the traffic arrangement
- फोटो : AmarUjala

दिल्ली, गाजियाबाद से से भैसाली बस अड्डे की ओर आने वाली रोडवेज की बसें शॉप्रिक्स मॉल तिराहा, बागपत रोड फुटबॉल चौक, रेलवे रोड चौराहे से भैसाली बस अड्डे पर आ सकेंगी। मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, बिजनौर की ओर जाने के लिए बेगमपुल चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।
सोहराबगेट बस अड्डे से चलने वाली रोडवेज की बसें जिन्हें भैसाली बस अड्डे पर जाना है। उन्हें गांधी आश्रम चौराहे से हंस चौराहे की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। सीताराम पुलिया से होकर सर्किट हाउस से साकेत चौराहा से बाउंड्री रोड होकर जीरोमाइल चौराहे से रजबन बाजार, औघड़नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर मोड़ एसडी सदर के सामने से सदर थाना होते हुए रोडवेज बस अड्डे पर आ सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी बसों का ये है प्लान

Route diversion in meerut city during deepawali season see the traffic arrangement
मेरठ न्यूज

मेडिकल कॉलेज से सिटी स्टेशन के लिए चलने वाली जेएनएनयूआरएम की सिटी बसें व प्राइवेट सिटी बसों को गांधी आश्रम चौराहे हंस चौपले की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। जो सूरजकुंड से सर्किट हाउस से कमिश्नरी आवास चौराहा से बाउड्री रोड होकर जीरो जीरोमाइल चौराहे से रजबन बाजार, नैनसी चौराहा, औघड़नाथ मंदिर से मिलेट्री हॉस्पिटल से सिटी रेलवे स्टेशन जा सकेंगी। वापसी में सिटी स्टेश्शन से रेलवे रोड, जली कोठी, भैसाली बस अड्डा, बेगमपुल, जीरोमाइल से बाउंड्री रोड होकर उपरोक्त मार्ग से मेडिकल कॉलेज जा सकेंगी। रात में भारी वाहनों का भी डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।


 
विज्ञापन

बाजारों की यह रहेगी व्यवस्था

Route diversion in meerut city during deepawali season see the traffic arrangement
मेरठ न्यूज

बेगमपुल चौराहे से आबूलेन मार्केट की ओर सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
कांठ का पुल से दास मोटर, आबूलेन की ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
शिव मूर्ति चौक, वेस्ट एंड रोड की ओर से आबूलेन की ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
शहीद योगेंद्र हाट पुल से आबूलेन की ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
कॉआपरेटिव चौराहे से पीएल शर्मा रोड होकर बेगमपुल की ओर चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
खैरनगर चौराहे से खैरनगर मार्केट व वैली बाजार चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
घंटाघर चौराहे से वैली बाजार चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
ब्रहमपुरी चौराहा/ प्याऊ चौराहा पत्थर वालान से कबाड़ी बाजार, वैली बाजार व सराफा मार्केट की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 
शहर कोतवाली की ओर से सराफा मार्केट की ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
बेगमपुल चौराहे से आकाशगंगा साड़ी सेंटर तक दीपावली मेला व लाइटिंग व्यवस्था के कारण बेगमपुल से खूनी पुल जीआईसी के बीच सभी प्रभार के भारी वाहन 24 घंटे के लिए पांच दिन तक प्रतिबंधित रहेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed