{"_id":"5d922ac88ebc3e93bf3bc5bd","slug":"actress-sara-ali-nana-property-case-sit-constituted-for-investigation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस अमृता सिंह के मामा की प्रॉपर्टी बेचने के मामले में आई नई जानकारी, पुलिस ने उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्ट्रेस अमृता सिंह के मामा की प्रॉपर्टी बेचने के मामले में आई नई जानकारी, पुलिस ने उठाया ये कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 01 Oct 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस सारा अली खान की मां अमृता सिंह के मामा मधुसूदन बिंबट के परिवार की संपत्ति बेचने के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पुलिस हरकत में आ गई है। मुकदमे की विवेचना के लिए सीओ डालनवाला जया बलूनी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी गई है।
2 of 6
इस एसआईटी में इंस्पेक्टर चंद्रभान अधिकारी और थानाध्यक्ष वसंत विहार नत्थीलाल उनियाल शामिल किए गए हैं। एसआईटी (भूमि) की जांच के बाद क्लेमेंटटाउन थाने में यह मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में दिनेश जुयाल नाम के व्यक्ति पर आरोप है कि फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह के ननिहाल (बिंबट परिवार) की पैतृक भूमि को बेचने के नाम पर उसने ग्राफिक ऐरा एजुकेशनल सोसाइटी से 6.25 करोड़ रुपये ठगे हैं।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जुयाल ने सोसाइटी के अधिकारियों को बताया था कि इस भूमि को ताहिरा बिंबट (अमृता की मौसी) ने बेचने का अधिकार उन्हें दिया हुआ है। इस आधार पर इस भूमि का सौदा कुल 39 करोड़ रुपये में हुआ था, जिसके बयाने के तौर पर यह राशि उन्हें ट्रांसफर कर दी गई लेकिन, जब बैनामे की बारी आई तो दिनेश जुयाल उन्हें टालने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इस पर उन्होंने ताहिरा से पता किया तो उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया। चूंकि, यह संपत्ति पहले भी विवादों में रही है तो पुलिस भी इसमें गंभीरता बरत रही है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि मुकदमे की विवेचना के लिए सोमवार को एसआईटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
5 of 6
बता दें कि बिंबट परिवार की क्लेमेंटटाउन में 20 बीघा संपत्ति है। इस साल 19 जनवरी तक इस संपत्ति पर अमृता सिंह के मामा मधुसूदन बिंबट काबिज थे। अमृता सिंह और उनकी मौसी (ताहिरा बिंबट) भी अपना हक जता रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।