सब्सक्राइब करें

देहरादूनः नदी में अचानक आई बाढ़, टापू पर फंस गया परिवार, तस्वीरों में देखें रेस्क्यू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Oct 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
Dehradun: A sudden flood in river family stuck on island Rescue in photos
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून जिले के सहसपुर में आसन नदी में अचानक बाढ़ आ गई। जिस कारण एक परिवार नदी के बीच टापू पर फंस गया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी शमशाद ने सूचना दी कि उसके परिवार के चार सदस्य आसन नदी में रविवार रात से फंसे हुए हैं। 


 

Trending Videos
Dehradun: A sudden flood in river family stuck on island Rescue in photos
- फोटो : अमर उजाला

सूचना पर थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ को घटना की जानकारी दी गयी। पुलिस टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun: A sudden flood in river family stuck on island Rescue in photos
- फोटो : अमर उजाला

नदी क्षेत्र में रह रहे वन गुर्जर परिवार के चार सदस्य बानो बीबी पत्नी मो. अली उम्र 35 वर्ष, आमिर खान पुत्र शमशाद उम्र 16 वर्ष, एमना पुत्री शमशाद उम्र 14 वर्ष और आजाद पुत्र मौ0 अली उम्र 16 वर्ष सभी निवासी निवासी वन गुर्जर मौहल्ला सभावाला थाना सहसपुर को टापू पर फंस गए थे।

 

Dehradun: A sudden flood in river family stuck on island Rescue in photos
- फोटो : अमर उजाला

सरकारी वाहन से नदी तक जाने का रास्ता नहीं होने पर स्थानीय जनता के लोगों से सहायता मांगी। ट्रैक्टर से नदी तक पहुंचने का रास्ता बनाया और फंसे हुए लोगों को रस्से की सहायता से रेस्क्यू किया गया। 
 

विज्ञापन
Dehradun: A sudden flood in river family stuck on island Rescue in photos
- फोटो : अमर उजाला

बचाव पुलिस टीम में भूपेन्द्र सिह धौनी क्षेत्राधिकारी विकासनगर, पी0डी0 भट्ट थानाध्यक्ष थाना सहसपुर, उ0नि0 पंकज कुमार, एससीपी महेन्द्र सिंह नेगी, का. 854 सुधीर कुमार, का. 896 युवराज सिंह,  का. 1386 संजय कुमार, का. 595 धर्मेन्द्र, का. 857 बृजपाल सिंह, का. 1259 दीपक कुमार, का. 467 जगजोत सिंह और का. 1216 विनोद रतूड़ी शामिल थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed