{"_id":"5d90af1b8ebc3e0152559cae","slug":"patanjali-ceo-acharya-balkrishna-spent-time-in-kedarnath-for-yagya-and-meditation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीमारी के बाद अब बाबा केदार के धाम में ऐसे समय बिता रहे आचार्य बालकृष्ण, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी के बाद अब बाबा केदार के धाम में ऐसे समय बिता रहे आचार्य बालकृष्ण, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 30 Sep 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में बीमारी से उठे पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण अब केदारनाथ में समय बिता रहे हैं। उन्होंने केदारनाथ धाम स्थित ध्यान गुफा में नौ दिवसीय यज्ञ-हवन शुरू कर दिया है। उन्होंने उत्तराखंड, देश की सुख-समृद्धि और केदारनाथ यात्रा के कुशल संचालन के लिए यज्ञकुंड में आहुतियां दी।
2 of 6
- फोटो : फेसबुक
आचार्य बालकृष्ण बीते 26 सितंबर को केदारनाथ के दस दिवसीय प्रवास पर पहुंच गए थे। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को भगवान केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद वे ध्यान गुफा पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद ध्यान गुफा परिसर में नौ दिवसीय गायत्री यज्ञ जप साधना का शुभारंभ किया गया।
3 of 6
- फोटो : फेसबुक
इस अवसर पर उन्होंने गायत्री शक्ति व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का आह्वान करते हुए उनकी स्तुति की, साथ ही भगवान केदारनाथ व भैरवनाथ का स्मरण करते हुए मध्य हिमालय क्षेत्र में आयोजित यज्ञ से जुड़ी सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : फेसबुक
इसके बाद वेद मंत्रों के साथ यज्ञकुंड में स्वयं के साथ उत्तराखंड व देश के कल्याण के लिए आहुतियां दी, साथ ही देश में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के लिए भगवान केदारनाथ से कामना की। इस मौके पर बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह समेत हरिद्वार से आए उनके कई शिष्य व तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : फेसबुक
आगामी दो से 4 अक्टूबर तक आचार्य बालकृष्ण ध्यान गुफा में जप और योग-साधना करेंगे। इधर, मंदिर समिति के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि शारदीय नवरात्र को लेकर आचार्य बालकृष्ण द्वारा ध्यान गुफा परिसर में नौ दिवसीय यज्ञ शुरू किया गया है। इस अनुष्ठान की सभी व्यवस्थाएं मंदिर समिति द्वारा की गई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।