बाबा केदार के धाम पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए बीती रात बड़ी कठिन और काली रात थी। रास्ते बंद होने से उनके सामने मुश्किल थी, कि कैसे वह बाहर निकल पाएंगे, लेकिन सुबह सीएम को अपने बीच पाकर उन्हें ये आश्वासन मिला कि प्रदेश का मुखिया उनके साथ है और उन्हें सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।
अलर्ट पर मुखिया: केदारनाथ में श्रद्धालुओं की कटी काली रात, सुबह सीएम को अपने बीच पाकर मिली राहत और रास्ता भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में संभाल लिया मोर्चा
बुधवार की रात पूरे प्रदेश में भारी बारिश की सूचना प्राप्त होने के बाद सीएम ने मोर्चा संभाल लिया। वह रात भर दूरभाष पर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन और जिलाधिकारियों से हालात का अपडेट लेते रहे। सीएम के देर रात तक एक्शन में होने के साथ ही सीएम कार्यालय, पुलिस, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम भी पूरी सजगता के साथ जुट गई।
सुबह आपातकालीन केंद्र पहुंचकर लिया फीडबैक
आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने निकले
मुख्यमंत्री धामी को सुबह लोनिवि की समीक्षा करनी थी। बैठक को स्थगित कर वह लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज को साथ लेकर आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने निकल पड़े। उन्होंने टिहरी गढ़वाल के आपदा प्रभावित क्षेत्र जखन्याली पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम ली। जखन्याली में बादल फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री मृतकों के शोकाकुल परिजनों से मिले और उन्हें ढाढस बंधाया।इसके बाद सीएम रुद्रप्रयाग के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे।
बाबा के दर्शन कर लिए आपके भी हो गए