फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rainfall: देहरादून में भारी बारिश...उफान पर आई तमसा नदी, टपकेश्वर मंदिर के हॉल तक पहुंचा पानी, कई जगह जलभराव

Wed, 31 Jul 2024 09:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Jul 2024 09:58 PM IST
सार

मंदिर के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट जारी होने के बाद मंदिर से भक्तों को निकाल दिया गया।

विज्ञापन
Dehradun Rainfall Tamsa river overflowed , water reach hall of Tapkeshwar temple alert
टपकेश्वर मंदिर में उफान पर नदी - फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश के चलते टपकेश्वर महादेव मंदिर स्थित तमसा नदी उफान पर आ गई। पुलिस ने टपकेश्वर मंदिर के साथ आसपास के क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार की रात शुरू हुई तेज बारिश के बाद तमसा नदी का पानी मंदिर के हॉल तक पहुंच गया। बारिश में मंदिर की सीढि़यां भी झरने में तब्दील हो गई।



इसके बाद मंदिर में पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। मंदिर के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। जिस समय नदी उफान पर आई उस समय मंदिर में शाम की आरती की जा रही थी।

Uttarakhand Weather: रेड अलर्ट के बाद पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, उमसभरी गर्मी से मिली राहत

Dehradun Rainfall Tamsa river overflowed , water reach hall of Tapkeshwar temple alert
टपकेश्वर मंदिर में सीढ़ियों से बहता पानी - फोटो : अमर उजाला

अलर्ट जारी होने के बाद मंदिर से भक्तों को निकाल दिया गया। 108 महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि नदी में काफी पानी आया है। शाम की आरती के बाद भक्तों को बाहर निकाल दिया गया है। सभी से अपील की गई है कि नदी में पानी कम होने के बाद ही भक्त दर्शन को आए।

Dehradun Rainfall Tamsa river overflowed , water reach hall of Tapkeshwar temple alert
टपकेश्वर मंदिर में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में बुधवार शाम को जमकर बरसात हुई। बरसात की वजह से महानगर के नदी-नाले और नालियां उफान पर आ गए। पानी सड़कों पर बहना शुरू हुआ तो सड़कों ने नहर का रूप ले लिया। कई जगह लोगों की दुकानों में पानी घुस गया। जलभराव के कारण शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम लग गया। शाम छह बजे बरसात शुरू हुई और देर रात तक चलती रही। गांधी पार्क की तरफ से पानी मुख्य मार्ग से होते हुए घंटाघर पहुंचा और उसके बाद दर्शनलाल चौक की तरफ ढाल होने के कारण चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Rainfall Tamsa river overflowed , water reach hall of Tapkeshwar temple alert
टपकेश्वर मंदिर में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

जहां दर्शनलाल चौक पर जलभराव हो गया। यहां पंचायती मंदिर में पानी घुस गया। उसके बाद दून अस्पताल चौक पर भी यही हाल रहा। यहां से पानी का बहाव प्रिंस चौक की तरफ बढ़ा और वहां पर भयंकर जलभराव देखने को मिला। यहां पानी में फुटपाथ भी डूब गया। एक फीट से ज्यादा पानी भरने से फुटपाथ पार कर पानी प्रिंस चौक पर एक दुकान में घुस गया। इसी तरह रेलवे स्टेशन रोड, मोथरोवाला, बंजारावाला, आशारोड़ी, कैनाल रोड की तरफ सड़कें पानी से लबालब दिखाई दीं।

विज्ञापन
Dehradun Rainfall Tamsa river overflowed , water reach hall of Tapkeshwar temple alert
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

महानगर के बीच से होकर गुजर रही रिस्पना और बिंदाल नदी शाम छह बजे से चल रही बरसात की वजह से उफान पर आ गईं। दोनों नदियों में जबरदस्त पानी था। इसके अलावा शहर में अन्य नालों की भी यही स्थिति रही। महंत इन्दिरेश अस्प्ताल के पास नाला, आढ़त बाजार के पास स्थित नाला सहित ज्यादातर नाले पानी से लबालब रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed