फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Milind Soman: 30 किमी ट्रैकिंग कर केदारनाथ पहुंचे फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन, पत्नी के साथ किए दर्शन, तस्वीरें

Sun, 22 Jun 2025 01:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Jun 2025 01:33 PM IST
सार

Krdarnath Dham: चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बीते 13 जून को फिल्म अभिनेता व मॉडल रहे मिलिंद सोमन भी ट्रैकिंग कर केदारनाथ धाम पहुंचे थे।

विज्ञापन
Film actor Milind Soman reach Kedarnath after trekking 30 km took darshan with his wife
केदारनाथ धाम में अभिनेता मिलिंद सोमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फिल्म अभिनेता व मॉडल मिलिंद सोमन पत्नी के साथ चौमासी-खाम बुग्याल-भैरवनाथ-हथनी कोल ट्रैक से 30 किमी की ट्रेकिंग कर केदारनाथ पहुंचे थे और बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने केदारनाथ भ्रमण और ट्रैकिंग के फोटो, वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा किए तो इसका पता चला।

उन्होंने लिखा कि यहां खड़ी चढ़ाई चढ़ते हुए जो थकान थी वह बाबा केदार के दर्शन करते ही दूर हो गई। वह यहां की सुंदरता के कायल हो गए।

Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बरसे मेघ, दो जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Film actor Milind Soman reach Kedarnath after trekking 30 km took darshan with his wife
केदारनाथ धाम में अभिनेता मिलिंद सोमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बीते 13 जून को फिल्म अभिनेता व मॉडल रहे मिलिंद सोमन (60) पत्नी अंकिता कोंवर के साथ कालीमठ घाटी के आखिरी गांव चौमासी पहुंचे थे। यहां उन्होंने सतेंद्र सिंह तिंदोरी के होम स्टे में रात्रि प्रवास किया।

Film actor Milind Soman reach Kedarnath after trekking 30 km took darshan with his wife
केदारनाथ धाम में अभिनेता मिलिंद सोमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस दौरान उन्होंने पहाड़ी व्यंजन लिंगुड़े की सब्जी, भंगजीरे की चटनी, मंडुवे की रोटी और झंगोरे की खीर का स्वाद लिया। अगले दिन वह स्थानीय युवाओं के साथ चौमासी से केदारनाथ के लिए रवाना हुए। चौमासी से 10 किमी पैदल चलकर रात्रि प्रवास के लिए खाम बुग्याल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Film actor Milind Soman reach Kedarnath after trekking 30 km took darshan with his wife
केदारनाथ धाम में अभिनेता मिलिंद सोमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

15 जून को हथली कौल से 20 किमी की पैदल दूरी तय कर केदारनाथ पहुंचे और धाम में ही प्रवास किया। 16 जून को उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए और पैदल मार्ग से चौमासी गांव पहुंचे। इसके बाद मुंबई लौट गए।

विज्ञापन
Film actor Milind Soman reach Kedarnath after trekking 30 km took darshan with his wife
केदारनाथ धाम में अभिनेता मिलिंद सोमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ग्राम पंचायत चौमासी के निवर्तमान ग्राम प्रधान मुलायम सिंह तिंदोरी ने बताया कि फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन ने सभी लोगों के साथ वार्ता की ऐसा लगा ही नहीं कि वह पहली बार यहां पहुंचे हैं। उनके साथ गांव के युवा सतेंद्र, भरत, रजपाल सिंह और सर्वेश सिंह बतौर गाइड व पोर्टर के तौर पर गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed