फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehardun: अमर उजाला का योग उत्सव...बच्चों से लेकर विशेषज्ञों तक सभी ने लिया हिस्सा, दिखा जोश और संतुलन

Sat, 21 Jun 2025 12:27 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Jun 2025 12:27 PM IST
सार

अमर उजाला की ओर से आयोजित योग उत्सव में बच्चों से लेकर विशेषज्ञों तक सभी ने भाग लिया।

विज्ञापन
Amar Ujala Yoga Utsav everyone from children to experts participated International Yoga Day 2025
अमर उजाला योग उत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से देहरादून के प्रेमनगर, नंदा की चौकी स्थित फन एंड फूड पार्क में एक विशेष योग उत्सव का आयोजन किया गया। शांत प्राकृतिक वातावरण और ऊर्जा से भरे माहौल में योग उत्सव के जरिए शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन का संदेश दिया गया।





कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक चिकित्सक शिक्षा उत्तराखंड डॉ. आशुतोष सयाना पहुंचे। उन्होंने योग को स्वास्थ्य की बुनियाद बताते हुए कहा कि आज की तेज़ ज़िंदगी में योग एकमात्र साधन है जो तन और मन दोनों को सशक्त करता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर के सीएमएस डॉ. परमार्थ जोशी भी उपस्थित रहे। 

Amar Ujala Yoga Utsav everyone from children to experts participated International Yoga Day 2025
अमर उजाला योग उत्सव - फोटो : अमर उजाला

योग गुरु दीपिका जोशी ने उत्सव में आए सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाएं कराईं, जिनमें प्राणायाम, ताड़ासन, वज्रासन, भ्रामरी और शवासन जैसे अभ्यास प्रमुख रहे।

Amar Ujala Yoga Utsav everyone from children to experts participated International Yoga Day 2025
अमर उजाला योग उत्सव - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने योग के पीछे की वैज्ञानिक और आध्यात्मिक व्याख्या को भी सरल भाषा में समझाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Yoga Utsav everyone from children to experts participated International Yoga Day 2025
अमर उजाला योग उत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कार्यक्रम में दून सैनिक स्कूल के बच्चों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की उत्साहजनक भागीदारी रही।

ये भी पढ़ें...International Yoga Day:  राष्ट्रपति से लेकर ग्रामीण तक...उत्तराखंड ने दिखाया योग का अद्भुत संगम, तस्वीरें गवाह

विज्ञापन
Amar Ujala Yoga Utsav everyone from children to experts participated International Yoga Day 2025
अमर उजाला योग उत्सव - फोटो : अमर उजाला

बच्चों ने पूरे अनुशासन और ऊर्जा के साथ योग किया, जो आने वाली पीढ़ी में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का प्रतीक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed