फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day: राष्ट्रपति से लेकर ग्रामीण तक...उत्तराखंड ने दिखाया योग का अद्भुत संगम, तस्वीरें गवाह

Sat, 21 Jun 2025 11:26 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Jun 2025 11:26 AM IST
सार

उत्तराखंड ने न केवल भव्यता से योग दिवस मनाया, बल्कि अपनी पहली योग नीति से यह भी दर्शाया कि यह राज्य न केवल योग की जन्मस्थली है, बल्कि योग की वैश्विक राजधानी बनने के लिए कृतसंकल्प भी है।

विज्ञापन
International Yoga Day President CM ITBP jawans perform yoga in Uttarakhand also practised in Chardham Photos
उत्तराखंड में उत्साह के साथ मना योग दिवस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह और भव्यता से मनाया गया। भराड़ीसैण की ठंडी हवाओं से लेकर केदारनाथ की दिव्यता तक, हर कोना योगमय नजर आया। राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत प्रदेशभर के जनमानस ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन, संतुलित मन और सशक्त भारत का संदेश दिया।



राष्ट्रपति मुर्मू देहरादून में योग करती नजर आईं

देहरादून पुलिस लाइन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मंत्री सुबोध उनियाल ने सामूहिक योग किया। राष्ट्रपति की उपस्थिति में कार्यक्रम भव्य और प्रेरणास्पद रहा। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि योग भारत की गौरवशाली परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो शरीर और मन दोनों को सुदृढ़ करता है।

International Yoga Day President CM ITBP jawans perform yoga in Uttarakhand also practised in Chardham Photos
योग दिवस पर भराड़ीसैंण में सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केदारनाथ-बदरीनाथ गौचर, गोपेश्वर...हर स्थान बना योगस्थली

केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं ने प्राचीन ऊर्जा के बीच योग किया। गौचर मेला मैदान में लोक कल्याण सेवा समिति ने भव्य आयोजन किया। वहीं गोपेश्वर पीजी कॉलेज में नमामि गंगे योजना के तहत छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने सामूहिक योग किया। बदरीनाथ में भी योगाभ्यास किया गया।

International Yoga Day President CM ITBP jawans perform yoga in Uttarakhand also practised in Chardham Photos
योग नीति जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

 टिहरी और डोईवाला में जन-जन तक पहुंचा योग संदेश

नई टिहरी में विधायक किशोर उपाध्याय और डीएम नितिका खंडेलवाल की उपस्थिति में राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में योग शिविर आयोजित हुआ। डोईवाला के ग्रामीण क्षेत्रों और प्रेमनगर बाजार में भी योग कार्यक्रम हुए जहाँ योगाचार्यों ने लोगों को योग का महत्व बताया और विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day President CM ITBP jawans perform yoga in Uttarakhand also practised in Chardham Photos
केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों ने किया योग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

 हरिद्वार, प्रेम नगर आश्रम और आईटीबीपी के जवानों ने दी मिसाल

हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में योग करते लोगों की भागीदारी ने अध्यात्म और अनुशासन का संगम दर्शाया। वहीं आईटीबीपी के जवानों ने भी उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में योग कर देश को अनुशासित और संतुलित जीवन का संदेश दिया।

विज्ञापन
International Yoga Day President CM ITBP jawans perform yoga in Uttarakhand also practised in Chardham Photos
बदरीनाथ में योग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मंत्री सुबोध उनियाल का योग नीति पर जोर

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से आज 167 देश योग अपना चुके हैं। उत्तराखंड की पहली योग नीति लागू की जा चुकी है। योग शिक्षकों के लिए प्रमाणन, पांच नए वेलनेस सेंटर, और 20 लाख तक का अनुदान जैसी योजनाएं इस नीति में शामिल हैं। उन्होंने आह्वान किया – हर घर योग, हर मन निरोग।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed