फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haridwar: वीकेंड और पूर्णिमा स्नान पर उमड़ी भीड़, हरिद्वार हुआ 'जाम', पैदल चलना भी मुश्किल, तस्वीरें

Sun, 31 May 2026 05:15 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 31 May 2026 05:15 PM IST
सार

Haridwar News:  दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। जिससे हरकी पैड़ी, अपर रोड, चंडी चौक, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार और हाईवे के कई हिस्सों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन
Haridwar: Weekend and Purnima Bath Lead to Massive Traffic Jams Even Walking Becomes Difficult
हरिद्वार में जाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

वीकेंड और अधिक मास की पूर्णिमा के गंगा स्नान पर धर्मनगरी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण हाईवे से लेकर शहर के अंदरूनी मार्गों तक लंबा जाम लग गया। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए दिनभर पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ी।




रविवार सुबह से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। दोपहर तक हरकी पैड़ी, अपर रोड, चंडी चौक, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार और हाईवे के कई हिस्सों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। पंतद्वीप, दीनदयाल उपाध्याय और खड्ढा पार्किंग सहित शहर की प्रमुख पार्किंग स्थल वाहनों से पूरी तरह भर गए। भीड़ का असर मां मनसा देवी मंदिर में भी दिखाई दिया।

दर्शनार्थियों की अधिक संख्या के चलते सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को कुछ समय के लिए पैदल मार्ग बंद कर श्रद्धालुओं को नियंत्रित तरीके से आगे भेजना पड़ा। एसपी यातायात निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, सीओ यातायात बिपेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर हितेश कुमार पुलिस बल के साथ यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि वीकेंड और पूर्णिमा स्नान के कारण वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी।

Char dham Yatra: सावधान! चारधाम श्रद्धालुओं को कंगाल करने के लिए ठग बुन रहे मायाजाल, अपना रहे ये तरीका

Haridwar: Weekend and Purnima Bath Lead to Massive Traffic Jams Even Walking Becomes Difficult
हरिद्वार में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसपी ने संभाली व्यवस्था
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर वीकेंड पर जाम लगने के बाद खुद मौके पर पहुंचे और व्यवस्था संभाली। उन्होंने हाईवे और हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने यातायात पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि क्रेन को तैयार रखते हुए हाईवे पर किसी भी वाहन के खराब होने पर तुरंत हटाते हुए व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए।

Haridwar: Weekend and Purnima Bath Lead to Massive Traffic Jams Even Walking Becomes Difficult
हरिद्वार में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गलत जगह पार्किंग और जल्दबाजी बनी परेशानी की वजह
वीकेंड पर भीड़ बढ़ने के साथ ही कई वाहन चालकों की मनमानी ने व्यवस्था बिगाड़ दी। कई लोग वाहनों को पार्किंग में खड़ा करने के बजाय क्षेत्रों तक ले जाने का प्रयास करते रहे। इससे संकरे मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। कई जगह गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण भी जाम लगा। व्यवस्था बनाने में पुलिस के पसीने छूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar: Weekend and Purnima Bath Lead to Massive Traffic Jams Even Walking Becomes Difficult
हरिद्वार में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस की अपील, व्यवस्था बनाने में करें सहयोग
पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वह अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। भीड़ वाले क्षेत्रों में वाहन लेकर न जाएं। गंगा घाटों और मंदिरों में जाते समय निर्देशों का पालन करें, जिससे सभी श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन और आवागमन की सुविधा मिल सके।

विज्ञापन
Haridwar: Weekend and Purnima Bath Lead to Massive Traffic Jams Even Walking Becomes Difficult
हरिद्वार में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यात्रियों को रुकने के नहीं मिले कमरे
यात्रियों की बढ़ी भीड़ से यात्रियों को रुकने के लिए होटल धर्मशालाओं में कमरे नहीं मिले, अगर, किसी को मिला तो उन्हें सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक दाम देने पड़े। कमरे नहीं मिलने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों को गंगा स्नान करने के बाद तुरंत वापस लौटना पड़ता, जबकि, उनकी ओर से हरिद्वार में ठहरने की योजना बनाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed