ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे में नदी से बरामद किए गए चारों शवों की पहचान कर ली गई है। देवप्रयाग कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि देवप्रयाग पहुंचे परिजनों ने मृतकों की शिनाख्त डॉ. दिनेश पंवार 27 वर्ष पुत्र लोडा राम, कमला देवी 62 वर्ष पत्नी लोडा राम और अश्लेषा 22 वर्ष पुत्री हरीश परिहार के रूप में की है, जो सभी दरिया नाथ की बावड़ी, जैसलमेर राजस्थान के निवासी थे। जबकि चालक की पहचान अमित गुप्ता 32 वर्ष पुत्र अजय गुप्ता, निवासी लक्सर हरिद्वार के तौर पर हुई है।
इनोवा गंगा में समाई: हादसे में मृत चारों लोगों की हुई शिनाख्त, क्रेन से बाहर निकाली गई कार, तीन लापता
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 03 Jun 2026 06:14 PM IST
सार
Uttarakhand Car Accident News: देवप्रयाग से पांच किमी आगे बदरीनाथ धाम से लौट रही एक वाहन (इनोवा) मिट्टी के पांच फीट ऊंचे ढेर को पार कर तेज ढलान से 200 मीटर नीचे लुढ़कती हुई गंगा में समा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन