फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस गुफा से दिखता है 'पाताल', तस्वीरें में देखिए 'पाताल नगरी'

Tue, 06 Jun 2017 08:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 Jun 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
patal nagri seen in this suspicious cave
patal bhuvaneshwar cave

भारत में मौजूद इस गुफा के अंदर अद्भुत पाताल नगरी दिखाई देती है। इस गुफा में उतरते ही एक अलग दुनिया में आने का आभास होता है।


 

patal nagri seen in this suspicious cave
पाताल भ्‍ाुवनेश्‍वर गुफा

इस गुफा में चार खंभे है जो सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग तथा कलियुग को दर्शाते हैं। इनमें पहले तीन आकारों में कोई परिवर्तन नहीं होता। जबकि कलियुग का खंभे के बारे में यहां के पुजारी कहते हैं कि 7 करोड़ वर्षों में यह पिंड 1 इंच बढ़ता है। मान्यता है कि जिस दिन यह पिंड कलियुग के खंभे से मिल जाएगा उस दिन दुनिया खत्म हो जाएगी।
 

patal nagri seen in this suspicious cave
patal bhubaneswar cave
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट कस्बे में स्थित पाताल भुवनेश्वर गुफा के बारे में स्कंद पुराण में कहा गया है कि इसमें भगवान शिव का निवास है और यहां सभी देवी-देवता शिव की पूजा करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
patal nagri seen in this suspicious cave
पाताल भ्‍ाुवनेश्‍वर
इसके बाद आगे वो जगह है जहां भगवान शिव ने गणेश जी का सिर काट कर रख दिया था। आदि गणेश की सिर विहीन मूर्ति लोगों को स्तब्ध कर देती है। इस मूर्ति के ठीक ऊपर 108 पंखुड़ियों वाला ब्रह्मकमल सुशोभित है। जहां से दिव्य जल की बूंदें टपकती हैं।

 
विज्ञापन
patal nagri seen in this suspicious cave
पाताल भ्‍ाुवनेश्‍वर
वहीं गुफा में नाग की आकृति भी चट्टान में नजर आती है। कहा जाता है कि राजा परीक्षित को मिले श्राप से मुक्ति दिलाने के लिए उनके पुत्र जन्मेजय ने इसी कुंड में सभी नागों को जला डाला लेकिन तक्षक नाग बच निकला जिसने बदला लेते हुए परीक्षित को मौत के घाट उतार दिया। हवन कुण्ड के ऊपर इसी तक्षक नाग की आकृति बनी है। इसी तरह आगे चट्टानों में एरावत हाथी के तराशे हुए पैर नजर आते हैं, स्कन्द पुराण के मानस खण्ड में इसका वर्णन किया गया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed