{"_id":"5d2d5f788ebc3e6d0954f18d","slug":"mla-rajesh-mishra-daughter-sakshi-and-ajitesh-marriage-written-script-by-two-other-bjp-leaders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साक्षी-अजितेश प्रेम विवाह: चौंकाने वाला खुलासा, शादी से पांच दिन पहले इन दो नेताओं ने लिखी स्क्रिप्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी-अजितेश प्रेम विवाह: चौंकाने वाला खुलासा, शादी से पांच दिन पहले इन दो नेताओं ने लिखी स्क्रिप्ट
बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश की शादी को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। अब सामने आया है कि यह मामला घर से भागकर प्रेम विवाह करने के साधारण मामले से ज्यादा कहीं पप्पू भरतौल को सबक सिखाने का था। इसका पूरा ताना-बाना बुनने में विधायक के नजदीकी रहे पार्टी के दो दिग्गज नेताओं के साथ उनके घर तक में पैठ रखने वाले उनके तथाकथित समर्थकों के नाम चर्चा में हैं। दोनों दिग्गज नेताओं ने ही पूरे मामले की स्क्रिप्ट तैयार की।
2 of 5
पार्टी के जिन दो दिग्गज नेताओं का नाम इस साजिश को लेकर चर्चा में है, बताया जा रहा है कि 28 जून को उन्होंने ही अजितेश और गौरव के साथ बरेली में ही बैठकर पूरी योजना तैयार कराई थी। इसी बैठक के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक वकील से फोन पर बात की गई थी। वकील की सलाह पर ही वीडियो वायरल कराए गए और फिर साक्षी और अजितेश टीवी चैनलों के दफ्तर भी पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक पप्पू भरतौल को अपना बिंदास और बेधड़क अंदाज ही भारी पड़ा। इसी वजह से उनके नजदीकी रहे लोग उन्हें नीचा दिखाने में जुट गए।
3 of 5
पार्टी के जिन दो दिग्गजों का नाम इस प्रकरण में उछल रहा है, उनमें से एक विधानसभा चुनाव के बाद से ही काफी नजदीकी रहा था लेकिन फिर धीरे-धीरे दूरियां बढ़ गईं। दूसरे दिग्गज नेता भी एक प्रकरण में विवादित होने के बाद पप्पू भरतौल के खिलाफ हो गए। भरतौल को सबक सिखाने के लिए यही वजह साजिश की बुनियाद बनी। बताया जाता है कि अजितेश का भरतौल के घर आना-जाना था। भरतौल के बेटे विक्की का अजितेश पर काफी विश्वास था, इसी कारण वह साक्षी के काम भी अजितेश के सुपुर्द कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसी के चलते साक्षी और अजितेश के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। हालांकि परिवार के लोग इसे भाई-बहन के संबंध के ही नजरिये से देखते थे। अजितेश दिग्गज नेताओं के संपर्क में भी था। उसके साक्षी से नजदीकी संबंधों की जानकारी भी उन्हें थी। इसी के चलते 28 जून को साथ बैठकर अजितेश और साक्षी की शादी कराने की योजना बनाई गई। इस दौरान इलाहाबाद में प्रैक्टिस करने वाले एक वकील से फोन पर बात कर सारा मामला सेट किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
विधायक परिवार के सूत्रों के मुताबिक मूल रूप से कांधरपुर का रहने वाला यह वकील घर से भागकर हाईकोर्ट पहुंचने वाले जोड़ों के ही ज्यादातर केस देखता है, उनके लिए रहने-खाने के साथ कानूनी दायरे से बाहर बाकी दाव-पेच में भी मदद करता है। बताया जाता है कि इसी वकील की सलाह पर साक्षी का वीडियो तैयार कराकर वायरल किया, फिर दोनों को चैनलों के दफ्तर भी भेजा गया ताकि विधायक को बैकफुट पर लाने के साथ उनको नीचा दिखाया जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।