फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajay Devgn Movies: इन फिल्मों के जरिए 'लवर बॉय' वाली छवि चमकाने चले थे अजय देवगन, कितने रहे सफल?

Sat, 03 Aug 2024 07:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 Aug 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Cool Lover Boy Role in Movies Ishq Pyaar To Hona Hi Tha Diljale De De Pyaar De Deewangi
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' गुरुवार 2 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में उनकी जोड़ी तब्बू के साथ जमी है। संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावणी का है। यह सारे समीकरण होते हुए भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म माहौल नहीं बना पाई है। इस रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म में अजय देवगन प्रेमी के किरदार में हैं। करीब साढ़े तीन दशक बाद अजय देवगन एक बार फिर 'लवर बॉय' बन परदे पर आए हैं। साल 1991 में अजय देवगन ने करियर की शुरुआत भी एक्शन-रोमांटिक फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी। फिर पूरा फोकस एक्शन फिल्मों पर रखा, लेकिन नाकामी हाथ लगी। इसके बाद वे 'लवर बॉय' छवि चमकाने की ओर बढ़े और कुछ नॉन एक्शन फिल्में कीं। इस कोशिश में कितने कामयाब रहे? चलिए जानते हैं...

Ajay Devgn Cool Lover Boy Role in Movies Ishq Pyaar To Hona Hi Tha Diljale De De Pyaar De Deewangi
दिलवाले - फोटो : वीडियो ग्रैब

दिलवाले (1994)
अजय देवगन की डेब्यू फिल्म 'फूल और कांटे' सुपरहिट रही थी। इसके बाद उन्होंने 'जिगर', 'बेदर्दी', 'धनवान' जैसी एक्शन फिल्में कीं। फिर अजय देवगन के हाथ आई 'दिलवाले'। 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म ने उनके सितारे ही बदल डाले। बॉक्स ऑफिस पर इसे सुपर हिट का टैग मिला। अजय देवगन के साथ फिल्म में रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, गुलशन ग्रोवर, रीमा लागू और परेश रावल जैसे कलाकार थे। इस फिल्म के गाने 'जीता था जिसके लिए', 'सातों जनम में तेरे', 'मौका मिलेगा तो बता देंगे' आज भी किसी जूस की दुकान, ऑटो और बस में बजते सुनाई पड़ते हैं।

Ajay Devgn Cool Lover Boy Role in Movies Ishq Pyaar To Hona Hi Tha Diljale De De Pyaar De Deewangi
दिलजले - फोटो : इंस्टाग्राम

दिलजले (1996 )
वर्ष 1996 में रिलीज इस फिल्म का निर्देशन हैरी बावेजा ने किया था। यह प्यार और बदले की कहानी है। राजा साहब को अपने बेटी (सोनाली बेंद्रे) का रिश्ता श्याम (अजय देवगन) के साथ पसंद नहीं होता है, इसलिए वह श्याम के पिता को मरवा देते हैं। लेकिन कुछ वर्ष बाद श्याम अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए वापस आता है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सोनाली बेंद्रे, मधु, अमरीश पुरी, शक्ति कपूर और परमीत शेट्टी ने अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। बदला लेने के लिए फिल्म में अजय देवगन आतंकवादी शाका बनते दिखे। लेकिन, दिल में अधूरी मोहब्बत का दर्द भी दिखाई दिया। इस फिल्म का 'मेरा मुल्क मेरा देश' गाना खूब लोकप्रिय हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Cool Lover Boy Role in Movies Ishq Pyaar To Hona Hi Tha Diljale De De Pyaar De Deewangi
इश्क - फोटो : सोशल मीडिया

इश्क (1997)
निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म 'इश्क' भी अजय देवगन की रोमांटिक फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी का तड़का भी भरपूर है। यह फिल्म 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा आमिर खान, जूही चावला और काजोल ने अहम भूमिका निभाई थी। साल 1995 में आई फिल्म 'नाजायज' के बाद यह जूही चावला और अजय देवगन की एक साथ दूसरी फिल्म थी। साथ ही काजोल और आमिर खान की एक साथ यह पहली फिल्म थी। बाद में इन दोनों ने 'फना' में मिलकर काम किया। जूही चावला और काजोल की एक साथ यह एकमात्र फिल्म भी है।

विज्ञापन
Ajay Devgn Cool Lover Boy Role in Movies Ishq Pyaar To Hona Hi Tha Diljale De De Pyaar De Deewangi
प्यार तो होना ही था - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार तो होना ही था (1998)
निर्देशक अनीज बज्मी की फिल्म 'प्यार तो होना ही था' तकरीबन सात करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ उनकी रीयल लाइफ हमसफर काजोल ने अभिनय किया था। उनकी जोड़ी इस फिल्म में लोगों को बहुत पसंद भी आई थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट थे। फिर चाहें इसका टाइटल सॉन्ग रहा हो या अजनबी मुझको इतना बता और आशिक हूं मैं...।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed