फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: पूर्व पत्नी से तलाक के बाद विवियन डीसेना को मिली उनकी 'शहजादी', बोले-मेरे रवैये में बदलाव आया है

Wed, 16 Oct 2024 10:24 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 16 Oct 2024 10:24 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Vivian Dsena Opens up on his relationship with Ex wife Vahbiz Dorabjee says My attitude changed
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम

विवियन डीसेना 'बिग बॉस 18' के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय प्रतियोगियों में से एक हैं। अभिनेता के वीडियोज और तस्वीरें' अक्सर ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने शो में पूर्व पत्नी वाहबिज दोराबजी के साथ तलाक पर खुलकर बात की और बताया कि उनकी पूर्व पत्नी ने उन्हें बर्दाश्त किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या खुलासे किए हैं।

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Opens up on his relationship with Ex wife Vahbiz Dorabjee says My attitude changed
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम

'बिग बॉस 18' के हालिया एपिसोड में शिल्पा शिरोडकर विवियन डीसेना से उनकी पत्नी नूरन एली के बारे में सवाल करती नजर आईं। अभिनेत्री ने विवियन से पूछा कि वह नूरन से कैसे मिले। उसी को याद करते हुए, विवियन ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी नूरन ने उनसे एक इंटरव्यू के लिए संपर्क किया था और उन्होंने उन्हें 4 महीने तक इंतजार करवाया। उन्होंने कहा, "उसका बदला वो आज तक लेती है।"

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Opens up on his relationship with Ex wife Vahbiz Dorabjee says My attitude changed
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा, जब शिल्पा ने उनसे तलाक के बारे में पूछा, तो विवियन ने खुलासा किया कि जब वह नूरन से मिले थे, तब वह पूरी तरह से तलाकशुदा थे। शिल्पा ने उनसे पूछा कि वह वाहबिज से कितने समय तक शादीशुदा रहे और अभिनेता ने कहा, "मैं नहीं जानता। वह मुझसे तब तक शादीशुदा रही जब तक वह मुझे बर्दाश्त कर सकती थी और जान सकती थी कि मैं कौन हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Vivian Dsena Opens up on his relationship with Ex wife Vahbiz Dorabjee says My attitude changed
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता ने आगे कहा, "गलत तब तक होता है जब तक सही नहीं होता।" विवियन ने अपने व्यवहार में बदलाव का भी खुलासा किया और कहा, "मेरे रवैये में बदलाव एक बदलाव है। यह रातोंरात नहीं हुआ है, लेकिन एक बात तो माननी पड़ेगी, लड़की सॉलिड है। मुझे लगता है कि मैं इस लायक हूं कि वह मेरी जिंदगी में है।"

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Vivian Dsena Opens up on his relationship with Ex wife Vahbiz Dorabjee says My attitude changed
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि विवियन ने साल 2013 में वाहबिज से शादी की थी। हालांकि, 2021 में वे पूरी तरह से अलग हो गए। इसके बाद अभिनेता ने साल 2022 में पत्रकार नूरन एली से शादी कर ली थी।

 

Hema Malini: धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश से कभी नहीं मिली हेमा मालिनी, बोलीं- 'मैं उनका सम्मान करती हूं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed