फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 साल तक छिपाए समलैंगिक संबंध, अब अलीगढ़ के लेखक ने पार्टनर के साथ मुंबई में खरीदा घर

Sun, 31 May 2020 12:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 31 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
aligarh writer Apurva Asrani Buys A House With Partner Siddhant in mumbai
सिद्धांत और अपूर्व असरानी - फोटो : Social Media
अलीगढ़ के फिल्म लेखक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अपूर्व असरानी ने आखिरकार अपने पार्टनर सिद्धांत के साथ मिलकर मुंबई में घर खरीद लिया है। अपूर्व ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सिद्धांत के साथ अपने समलैंगिक संबंधों को 13 साल तक छिपाकर रखा। वो सिद्धांत को अपना कजिन बताकर मुंबई में किराए के घरों में रहते थे। 
aligarh writer Apurva Asrani Buys A House With Partner Siddhant in mumbai
सिद्धांत और अपूर्व असरानी - फोटो : Social Media

अपूर्व ने अपने ट्वीट में लिखा है, '13 साल तक हम एक-दूसरे को कजिन बताकर किराए पर घर लिया करते थे। हमें बताया गया था कि अपनी रिश्ते पर परदा डाले रखो ताकि पड़ोसियों को यह पता न चले कि आप क्या हो।'

aligarh writer Apurva Asrani Buys A House With Partner Siddhant in mumbai
अपूर्व असरानी - फोटो : Social Media

अपूर्व ने अपने नए घर की जानकारी देते हुए लिखा है, 'हमने हाल ही में अपना नया घर खरीदा है। अब हम खुद जाकर पड़ोसियों को बता रहे हैं कि हम पार्टनर्स हैं। यह वक्त है जब LGBTQ परिवारों को भी सामान्य तरीके से अपनाया जाए।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
aligarh writer Apurva Asrani Buys A House With Partner Siddhant in mumbai
अपूर्व असरानी की साझा की हुई तस्वीर - फोटो : Social Media

इस ट्वीट के साथ अपूर्व ने अपने पार्टनर सिद्धांत के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने घर की मुख्य दरवाजे की तस्वीर पोस्ट की है। इस दरवाजे पर एक नेम प्लेट लगी है, जिसपर अपूर्व और सिद्धांत लिखा हुआ है। अपूर्व की इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
aligarh writer Apurva Asrani Buys A House With Partner Siddhant in mumbai
अपूर्व - फोटो : Social Media

बता दें कि अपूर्व एक मशहूर एडीटर हैं और उन्होंने सत्या, शाहिद, मेड इन हैवन और अलीगढ़ जैसी फिल्मों की एडीटिंग की है। फिल्म स्निप के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुस्कार मिल चुका है। 

लॉकडाउन में तापसी पन्नू पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के इस सदस्य के निधन से टूट गईं अभिनेत्री

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed