फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मास्क ना पहनने वालों की अनुपम खेर ने लगाई क्लास, बोले- वैक्सीन आने का मतलब लापरवाह होना नहीं

Sun, 21 Mar 2021 05:20 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 21 Mar 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
anupam kher shared a twitter video asked people to follow covid guidelines
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

भारत में कोरोना का खतरा एक बार फिर से बढ़ रहा है। देश के कई राज्यों में काफी संख्या में कोरोना के नए मरीज पाए जा रहे हैं। कोरोना वायरस के दोबारा तीव्रता से बढ़ते प्रकोप देखते हुए सरकार इसे रोकने के प्रयास में लगी है और पूरे देश में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि सरकार द्वारा सुझाए गए कोरोना निर्देशों का सख्ती से पालन करें ताकी संक्रमण की रफ्तार को थामा जा सके। साथ ही सभी तक वैक्सीन पहुंचाने का समय मिल सके। अब इस मामले में बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर ने भी एक वीडियो जारी कर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

anupam kher shared a twitter video asked people to follow covid guidelines
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें अनुपम ने संक्रमण के दौरान मास्क पहनने और शारीरिक दूरी के महत्व को समझाया है। अभिनेता ने कहा कि कोरोना अभी भी फैल रहा है। इसलिए लोग सतर्क रहें और नियम का पालन करें। इसके अलावा वायरस को रोकने का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

anupam kher shared a twitter video asked people to follow covid guidelines
anupam kher

अनुपम खेर ने आगे बताया कि कोरोना रोकथाम के मामले में भारत ने अन्य कई देशों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। लेकिन एक बार फिर कोरोना हमपर हावी हो रहा है। काफी लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे और बिना मास्क लगाए निकल रहे हैं। किसी को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher shared a twitter video asked people to follow covid guidelines
anupam kher

इस दौरान अभिनेता ने वीडियो के माध्यम से लोगों और फैंस से अपील की है कि सभी प्रोटोकॉल और निर्देशों का पालन करें। अपना मास्क पहनें और अपने हाथों को बार-बार धोएं। जीवन अनमोल है। अपने दोस्तों और खुद का ख्याल रखिए। वैक्सीन को लेकर कहा कि टीका आने का ये अर्थ नहीं कि हम सतर्कता भूलकर लापरवाही बरतने लगें। बेशक वैक्सीन आ गई है, लेकिन हमें सावधानी बरतने की जरूरत है। अनुपम खेर ने लोगों से कोरोना नियम का पालन करने, मास्क पहनने, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
anupam kher shared a twitter video asked people to follow covid guidelines
anupam kher

बता दें कि देश भर में कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। आमलोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अब तक कई सेलेब्स इस टीकाकरण अभियान का हिस्सा बन चुके हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर वैक्सीन लेने के प्रति फैंस को भी जागरूक कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed