बच्चन परिवार के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कुछ घंटे बाद पता चला कि अभिनेता अनुपम खेर की मां भी कोरोना संक्रमित हैं। अनुपम खेर की मां सहित उनके भाई, भाभी और भतीजी का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला। अनुपम खेर ने रविवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर मां की तबीयत के बारे में जानकारी दी है।
कोरोना से जूझ रहीं अनुपम खेर की मां का कैसा है हाल? अभिनेता ने ट्वीट कर दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर की मां को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उन्होंने बताया कि उनकी मां की हालत कैसी है। एक ट्वीट कर अनुपम खेर ने लिखा कि 'मां पहले से बेहतर हैं। जय श्रीराम।'
माँ पहले से बेहतर है। जय श्रीराम।🙏
इससे पहले अनुपम खेर ने वीडियो में बताया था कि उनकी मां को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य होम क्वारंटीन में हैं। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। वीडियो में अनुपम खेर ने प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए सभी प्रशंसकों का शुक्रिया कहा।
अनुपम खेर ने अपना भी कोविड 19 टेस्ट कराया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। परिवार के सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद अनुपम खेर ने कहा कि सामाजिक दूरी केवल शब्द नहीं है। इसे गंभीरता से लेना जरूरी है।
दोस्तों! मेरी माँ दुलारी, भाई राजु, भाभी, और भतीजी के लिए आपने प्यार और शुभकामनाएं भेजी हैं उसके लिए मैं दिल से आपका आभारी हूँ।आपके प्यार भरे संदेशों ने मुझे बहुत शक्ति दी।पर मैं ये भी कहना चाहूंगा कि #SocialDistancing केवल शब्द नही है! इसकी वास्तविकता को समझे।इसे सीरियसली ले।🙏 pic.twitter.com/7H3y2NA06A
गौरतलब है कि बीते एक हफ्ते में बॉलीवुड और टीवी के ऐसे कई बड़े सितारे रहें जो कोरोना की चपेट में आए हैं। अमिताभ बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या का टेस्ट पॉजिटिव निकला। इसके अलावा टीवी अभिनेता पार्थ समथान, श्रेनू पारिख भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
आर बाल्की ने माना हिंदी सिनेमा में बाहर से आकर जगह बनाना मुश्किल, आलिया और रणबीर को बताया 'द बेस्ट'