फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 करोड़ के क्लब में पहुंची 'बागी-2' के इन 7 सीन्स को पचाना बेहद मुश्किल है, आप क्या कहेंगे?

Thu, 05 Apr 2018 11:43 AM IST
हर्षिता
हर्षिता Updated Thu, 05 Apr 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Baagi 2 Scenes Hard To Digest Starring Tiger Shroff And Disha Patani
baaghi 2

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' और रॉनित रॉय की फिल्म 'अगली ' का कॉन्फ्लिक्ट एक ही है। दोनों ही फिल्म के प्रोटैग्निस्ट एक गुमशुदा बच्ची की तलाश करने निकलते हैं। 'अगली' में बच्ची को एक पुलिसवाला ढूंढ रहा था, लिहाजा उसका तरीका भी पूछताछ, कॉल डिटेल और केस की कड़ियों को जोड़कर केस सॉल्व करने वाला था। मगर 'बागी 2'  में एक आर्मीवाला बच्ची ढूंढने निकला था, तो बॉस ,देशभक्ति, मसल पावर और खून खराबे के बिना उसकी पड़ताल कैसे पूरी हो सकती है्?



'बागी 2' के एक्शन सीन्स को जस्टिफाई करने के लिए ये वाली दलील बोगस हो सकती है, मगर इसके अलावा आप किसी भी तरह से फिल्म के मारधाड़ वाले सीन्स जस्टिफाई नहीं कर पाएंगे। ड्रामा, डायलॉग्स, डांस और ड्रग्स से बनी यह फिल्म जिन्हें पसंद भी आ रही है, वे भी इसके कुछ सीन्स पचा नहीं पा रहे...
 

Baagi 2 Scenes Hard To Digest Starring Tiger Shroff And Disha Patani
Baaghi 2

मानव शील्ड वाला सीन
कश्मीर की विवादित घटना को फिल्म के एक सीन में ग्लोरिफाई किया गया है। मेजर गोगोई ने पत्थरबाजों को सबक सिखाने के लिए एक कश्मीरी युवक फारुक अहमद डार को अपनी जीप पर बांधकर घुमाया था। इसी तरह टाइगर श्रॉफ (कैप्टन रणवीर प्रताप सिंह) भी एक कश्मीरी युवक को जीप पर बांधे नजर आता है। 

Baagi 2 Scenes Hard To Digest Starring Tiger Shroff And Disha Patani
Baaghi 2‬
सैकड़ों मुस्टंडों को मार गिराने वाला टाइगर मनोज बाजपेयी से पिटता है
माना कि जिस वक्त मनोज बाजपेयी (डीआईजी शेरगिल) हट्टे-कट्टे टाइगर श्रॉफ पर लात-घूंसों की बरसात कर रहे थे उस वक्त उसे गोली लगी थी। मगर इससे ठीक एक सीन पहले जब टॉप एंगल शॉट में यह दिखाया गया हो कि भारतीय सेना के जवान ने अकेले कई लोगों को मूर्छित कर दिया है, वह अगले ही सीन में सिर्फ एक गोली लगने से ही इतना कमजोर कैसे हो गया कि दुबले-पतले शख्स से पिटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Baagi 2 Scenes Hard To Digest Starring Tiger Shroff And Disha Patani
Baaghi 2‬

ज्ञान बांटने कश्मीर से गोवा आए थे कर्नल रंजीत, वो भी पलटन लेकर
फिल्म 'बागी 2'  में ग्रैंड मास्टर शिफूजी यानी शौर्य भारद्वाज ने कर्नल रंजीत सिंह का किरदार निभाया है। कश्नीर में उनकी मौजूदगी समझ आती है, मगर प्री-क्लाइमैक्स में वह कश्मीर से गोवा, वो भी पलटन के साथ, क्यों आते हैं यह बात समझ नही आई। क्या सिर्फ घिसा-पिटा 'वन मैन आर्मी' वाला डायलॉग मारने! 

  • कर्नल रंजीत ने बिना किसी सबूत के कैप्टन रणवीर प्रताप सिंह को एक डीआईजी की जान लेने की मंजूरी दे दी
  • उल्टा कर्नल रंजीत ने कानून की धज्जियां उड़ाने निकले अपने जवान की तारीफों के पुल गोवा पुलिस के सामने बांधे
  • कर्नल रंजीत अपनी पलटन के साथ आए, मगर अपने जवान की कोई मदद नहीं की
  • गोवा पुलिस क्या कर रही थी?डायलॉग सुनने के लिए खड़ी थी क्या? अपने डीआईजी को बचाने फार्म हाउस में गई क्यों नहीं?
विज्ञापन
Baagi 2 Scenes Hard To Digest Starring Tiger Shroff And Disha Patani
Baaghi 2‬

रणदीप हुड्डा के किरदार की क्या जरूरत थी?
उड़ते पंजाब को जमीन पे लाने वाले एसीपी एलएसडी (रणदीप हुड्डा) की एंट्री डूबते हुए गोवा को भी किनारे पहुंचाने के लिए हुई थी, मगर चरसियों को ग्लैमराइज करने से ज्यादा कुछ कर ना पाए। ना तो बच्ची ढूंढ पाए, ना सनी सिलगावंकर (प्रतीक बब्बर) से पूछताछ कर पाए, ना टाइगर को रोक पाए, आखिर उनका किरदार था ही क्यों इस फिल्म मेंं? क्या वह फिल्म में काले और कूते जैसे सरनेम का मजाक उड़ाने आए थे, या फिर 'अदृश्य' पुलिसकर्मी बॉस्को की टांग खिंचाई करने के लिए या फिर सिर्फ इसलिए क्योंकि 'बागी 2'  साजिद नाडियाडवाला की फिल्म है और रणदीप उनके फेवरेट पुलिस ऑफिसर!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed