फिल्ममेकर और स्क्रीनप्ले राइटर बासु चटर्जी का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। बासु चटर्जी को बॉलीवुड में बासु दा के नाम से पुकारा जाता था। अजमेर में जन्मे बासु दा के निधन से बॉलीवुड की तमाम हस्तियां भी शोक में डूबी हुई हैं। सोशल मीडिया पर तमाम सितारे जिन्होंने बासु दा के साथ काम किया उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन, अमोल पालेकर, शबाना आजमी, शूजित सिरकार सभी ने बासु दा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बासु चटर्जी के निधन पर पर उमड़ा आंसुओं का सैलाब, अमिताभ बच्चन- शबाना आजमी सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासु चटर्जी ने फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दी हैं। बॉलीवुड के गलियारों में भी बासु दा के निधन से शोक की लहर दौड़ गई। तमाम बॉलीवुड सितारे अब शोक व्यक्त कर रहे हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बासु चटर्जी के निधन पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बासु चटर्जी के निधन पर प्रार्थना और संवेदना.. एक शांत, मृदुभाषी, सौम्य मानव.. उनकी फिल्मों ने मध्य भारत के जीवन को दर्शाया.. उनके साथ 'मंजिल' में काम किया.. एक दुखद नुकसान.. इन पंक्तियों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा 'रिम झिम गिरे सावन'...'
T 3552 - Prayers and Condolences on the passing of Basu Chatterjee .. a quiet, soft spoken, gentle human .. his films reflected the lives of middle India .. did 'MANZIL' with him .. a sad loss .. 🙏
.. in these climes often remembered for 'rim jhim gire saawan'
अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी बासु दा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शबाना ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'बासु चटर्जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुःख हुआ। विपुल फिल्म निर्माता, वे सड़क सिनेमा के बीच में आने के लिए अग्रणी थे। मुझे उनके साथ स्वामी, आपने पराये, और जीना यहां जैसी 3 प्यारी फिल्में करने का सौभाग्य मिला। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।'
Deeply saddened to hear about Basu Chatterjee’s passing away.A prolific filmaker, he was the pioneer of what came to be regarded as middle of the road cinema. I was fortunate to have done 3 lovely films with him Swami Apne Paraye and Jeena Yahan. All lifelike characters .RIP pic.twitter.com/tAN5vaTZiY
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म डायरेक्टर शूजित सिरकार ने भी बासु दा के निधन पर उन्हें याद किया। शूजित ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सहायक निर्देशक के रूप में मेरी पहली नौकरी बासु चटर्जी के साथ सीआर पार्क, नई दिल्ली में एक बंगाली टीवी धारावाहिक की शूटिंग के लिए थी.. उनकी आत्मा को शांति मिले।'
My 1st job as an assistant director was with Basu Chatterjee for a Bengali tv serial shot in CR park, New Delhi.. May his soul Rest In Peace.
निर्माता निर्देशक मधुर भंडारकर ने बासु दा की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ मधुर ने लिखा, 'वेटरन फिल्म निर्माता बासु चटर्जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्हें हमेशा उनकी लाइट हार्टेड कॉमेडी और सिंपलिसिस्ट फिल्मों के लिए याद किया जाएगा। ओमशांति'।
Sad to hear the demise of Veteran Filmmaker Shri.Basu Chatterjee. Will be always remembered for his Light Hearted comedies & Simplistic Films. #OmShanti 💐🙏 pic.twitter.com/YllOjtP4U5