सब्सक्राइब करें

Instagram Top 10: सोशल मीडिया के मैजिक में मोनालिसा सबसे आगे, यहां देखिए भोजपुरी सितारों की इंस्टाग्राम लिस्ट

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 05 May 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Top 10 social media influencers monalisa amarpali dubey khesari lal yadav akshara singh pawan singh
भोजपुरी सितारे - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा की नकल में सबसे आगे भोजपुरी सिनेमा ही रहा है। हिंदी में जो भी हिट फिल्म है, उसी की नकल पर भोजपुरी में फिल्म ना बनी हो, कम ही होता है। यहां तक कि अब साउथ की फिल्मों के नाम पर भी भोजपुरी फिल्में खूब बनने लगी हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि देश में भोजपुरी सिनेमा इकलौती ऐसी फिल्म इंडस्ट्री है जिसमें सोशल मीडिया पर हीरो का नहीं बल्कि हीरोइन के नाम का डंका बजता है? जी हां, भोजपुरी फिल्मों  में भले ही हीरोइन के मुकाबले हीरो को पैसे ज्यादा मिलते हों लेकिन सोशल मीडिया पर भोजपुरी के मौजूदा दौर के हीरो अपनी समकक्ष हीरोइनों की फैन फॉलोइंग के आगे कहीं नहीं ठहरते। चलिए आपको बताते हैं कि भोजपुरी के मौजूदा दौर के सितारों से इनकी हीरोइनें इंस्टाग्राम पर कितना आगे हैं...

Trending Videos
Bhojpuri Top 10 social media influencers monalisa amarpali dubey khesari lal yadav akshara singh pawan singh
monalisa - फोटो : अमर उजाला

मोनालिसा   
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मोनालिसा का आता है। मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्मों से की और भोजपुरी में उनकी धमाकेदार एंट्री हुई फिल्म ‘भोले शंकर’ से। भोजपुरी के हर स्टार साथ तो वह फिल्में कर ही चुकी हैं, हिंदी धारावाहिकों में भी उन्होंने खूब नाम कमाया है। इंस्टाग्राम पर उनके 50 लाख फॉलोअर्स हैं।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Top 10 social media influencers monalisa amarpali dubey khesari lal yadav akshara singh pawan singh
akshara singh - फोटो : अमर उजाला

अक्षरा सिंह 
अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में अपने करियर शुरुआत रवि किशन के साथ फिल्म 'प्राण जाई पर वचन न जाई' से 2011 में की। अक्षरा सिंह की जोड़ी पवन सिंह के साथ काफी पसंद किया गया। पवन सिंह के साथ इनके अफेयर के भी खूब चर्चे रहे। पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद अक्षरा  सिंह ने खेसारी लाल यादव के साथ कई फिल्में की। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। अक्षरा सिंह सिंगर भी है और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर 44 लाख फॉलोअर्स हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


 

 

Bhojpuri Top 10 social media influencers monalisa amarpali dubey khesari lal yadav akshara singh pawan singh
kajal raghwani - फोटो : अमर उजाला

काजल राघवानी 
काजल राघवानी ने अपने करियर की शुरुआत गुजराती फिल्मों से की। भोजपुरी में काजल राघवानी ने 2013 में फिल्म 'सबसे बड़ा मुजरिम' से बोहनी की। खेसारी लाल यादव से साथ काजल राघवानी की जोड़ी काफी मशहूर रही है। वह खेसारी लाल यादव के अलावा पवन सिंह और भोजपुरी के बाकी स्टार्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर इनके  करीब 29 लाख फॉलोअर्स हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajal Sharda🦋Save Animals (@kajalraghwani)

 

 

विज्ञापन
Bhojpuri Top 10 social media influencers monalisa amarpali dubey khesari lal yadav akshara singh pawan singh
Amrapali dubey - फोटो : अमर उजाला

आम्रपाली दुबे 
भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले आम्रपाली दुबे कई धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी फिल्मों में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2014 में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से की। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को भोजपुरी फिल्मों में काफी पसंद किया गया। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 27 लाख फॉलोअर्स हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed