फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asha Bhosle Birthday: छह साल छोटे आर डी बर्मन संग आशा भोसले ने लिए थे सात फेरे शादी के लिए बेलने पड़े थे पापड़

Tue, 08 Sep 2020 01:36 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 08 Sep 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Asha Bhosle News in Hindi: Birthday special Asha Bhosle and RD Burman love story
आरडी बर्मन और आशा भोसले - फोटो : फाइल

Asha Bhosle Birthday: आशा भोसले और राहुल देव बर्मन यानी आरडी बर्मन ने एक साथ कई हिट गाने दिए। उनकी जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक थी। दोनों की प्रेम कहानी उनके संगीत की तरह काफी म्यूजिकल रही। आज ही के दिन 8 सितंबर 1933 को आशा ताई का जन्म हुआ था। आज उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनकी प्रेम कहानी।

Happy Birthday Asha Bhosle News in Hindi: Birthday special Asha Bhosle and RD Burman love story
आरडी बर्मन और आशा भोसले - फोटो : फाइल

आरडी बर्मन उर्फ पंचम दा और आशा भोसले की पहली मुलाकात 1956 में हुई थी। तब तक आशा भोसले ने इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बना ली थी। जबकि आरडी बर्मन मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन के टीएनज बेटे थे। करीब 10 साल बाद वो मौका आया जब आरडी बर्मन ने फिल्म 'तीसरी मंजिल' के लिए आशा भोसले से गाने के लिए संपर्क किया।

Happy Birthday Asha Bhosle News in Hindi: Birthday special Asha Bhosle and RD Burman love story
आशा भोसले - फोटो : फाइल

तब तक पंचम दा और आशा भोसले दोनों की ही पहली शादी टूट चुकी थी। पंचम दा अपनी पहली पत्नी रीता पटेल से अलग हो गए थे। वो रीता से इतना परेशान हो चुके थे कि घर छोड़कर होटल में रहने चले गए थे। वहीं आशा भोसले अपने पति गणपतराव भोसले से बिल्कुल खुश नहीं थीं। एक दिन ऐसा आया जब आशा भोसले अपने बच्चों के साथ अपनी बहन के घर चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Asha Bhosle News in Hindi: Birthday special Asha Bhosle and RD Burman love story
आरडी बर्मन और आशा भोसले - फोटो : फाइल

इसी बीच आशा भोसले लगातार बर्मन के लिए गाने गा रही थीं। दोनों के गाने सुनकर ऐसा लगता था कि पंचम का संगीत और आशा की सुरीली आवाज एक दूसरे के लिए ही बने हैं। कई सालों तक बगैर शब्दों के ही उनके एहसास संगीत की तरह रोमांस बनकर बहते रहे। संगीत उन्हें करीब ला रहा था। इस दौर में दोनों ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए।

विज्ञापन
Happy Birthday Asha Bhosle News in Hindi: Birthday special Asha Bhosle and RD Burman love story
आरडी बर्मन और आशा भोसले - फोटो : फाइल

आरडी बर्मन और आशा भोसले की शादी का रास्ता इतना भी आसान नहीं था। आशा की उम्र आरडी बर्मन से छह साल ज्यादा थी जिस वजह से उनकी मां इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं। जब पंचम ने अपनी मां से शादी की अनुमति मांगी तो उन्होंने साफ मना कर दिया। शादी के लिए आरडी बर्मन को लंबा इंतजार करना पड़ा हालांकि पंचम और आशा भोसले की ये म्यूजिकल लव स्टोरी का सफर ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और शादी के 14 साल बाद ही पंचम दा 54 साल की उम्र में निधन हो गया। लेकिन दोनों के संगीत ने आज भी उनके प्यार को बिलकुल ताजा रखा है।

सुशांत की बहन के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस, रिया चक्रवर्ती ने इस मामले में की थी शिकायत

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed